कोई मंत्री कहे कि बिना रुपए लिए ट्रांसफर किए तो मैं उनका अभिनंदन करूंगा, महू में जीतू पटवारी ने कहा

कोई मंत्री कहे कि बिना रुपए लिए ट्रांसफर किए तो मैं उनका अभिनंदन करूंगा, महू में जीतू पटवारी ने कहा

सभा को संबोधित करते हुए दिग्विजय सिंह ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से किसान, मजदूर, युवा और व्यापारी सभी वर्ग प…और पढ़ें

Publish Date: Fri, 26 Jun 2026 11:35:47 PM (IST)Updated Date: Fri, 26 Jun 2026 11:40:09 PM (IST)

कोई मंत्री कहे कि बिना रुपए लिए ट्रांसफर किए तो मैं उनका अभिनंदन करूंगा, महू में जीतू पटवारी ने कहा
कांग्रेस के कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएं।

HighLights

  1. शुक्रवार को चोरल में हुआ महिला संवाद।
  2. और कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान कहा।
  3. पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी हुए शामिल।

नईदुनिया प्रतिनिधि, महू। मध्यप्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री व सभी मंत्री अलीबाबा व चालीस चोर की तरह हैं। विभिन्न अधिकारियों के तबादलों में कोई भी आकर यह कहें कि बिना रुपए लिए ट्रांसफर किया है तो हम उनका अभिनंदन करेंगे। यह बात शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी चोरल में आयोजित महिला संवाद, विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन और कलश-चुनरी यात्रा के आयोजन के दौरान कही।

कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। कार्यक्रम में महिलाओं ने कलश एवं चुनरी यात्रा निकालकर आयोजन में सहभागिता की।

सभा को संबोधित करते हुए दिग्विजय सिंह ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से किसान, मजदूर, युवा और व्यापारी सभी वर्ग परेशान हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासनकाल में पंचायतों को अधिक अधिकार और संसाधन प्राप्त थे, जबकि वर्तमान में पंचायतों की स्थिति कमजोर हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि किसानों को समय पर खाद नहीं मिल रही है और फसलों का उचित मूल्य भी नहीं मिल रहा।

पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव ने भी प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने राजस्व विभाग में सीमांकन सहित अन्य कार्यों में रिश्वतखोरी होने का दावा किया।

साथ ही महू विधानसभा क्षेत्र में पर्यटन विकास को लेकर भी सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। इस अवसर पर प्रदेश सेवादल अध्यक्ष अवनीश भार्गव, पूर्व प्रदेश सेवादल अध्यक्ष योगेश यादव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता कैलाशदत्त पांडे आदि मौजूद रहे।

Source link
#कई #मतर #कह #क #बन #रपए #लए #टरसफर #कए #त #म #उनक #अभनदन #करग #मह #म #जत #पटवर #न #कह

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *