alia bhatt yrf spy film alpha teaser date revealed

alia bhatt yrf spy film alpha teaser date revealed


alia bhatt yrf spy film alpha teaser date revealed

Instagram

यशराज फिल्म्स की बहुप्रतीक्षित स्पाई यूनिवर्स फिल्म ‘अल्फा’ का टीजर 10 जून को रिलीज होने जा रहा है, जिसमें आलिया भट्ट एक खतरनाक एजेंट की भूमिका में नजर आएंगी। इसी बीच, फिल्म के सह-कलाकार बॉबी देओल ने आलिया संग अनबन की अफवाहों को सिरे से खारिज करते हुए उन्हें झूठा और निराधार बताया है।

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और अभिनेत्री शरवरी वाघ की आने वाली फिल्म अल्फा का फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। अब खबर आ रही है कि यह इंतजार बहुत जल्द खत्म होने वाला है। निर्माता जल्द ही फिल्म की पहली झलक यानी टीजर रिलीज करने वाले हैं।

फिल्म अल्फा का टीजर जल्द होगा रिलीज

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यशराज फिल्म्स आगामी 10 जून को इस फिल्म का टीजर रिलीज करने की तैयारी में है। इस टीजर में एक ऐसी लड़की की कहानी दिखाई जाएगी, जिसे बचपन से ही एक खतरनाक एजेंट बनने की ट्रेनिंग दी जाती है। इस फिल्म के जरिए आलिया भट्ट, शरवरी वाघ और बॉबी देओल पहली बार वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा बनने जा रहे हैं। इससे पहले इस यूनिवर्स में पठान और टाइगर जैसी कई सुपरहिट फिल्में आ चुकी हैं। मेकर्स ने टीजर के बाद फिल्म के प्रमोशन के लिए एक बड़ा और खास प्लान तैयार किया है।

इसे भी पढ़ें: क्या Jennifer Winget जल्द ही सिंगापुर के बिज़नेसमैन Ishmael William से रचाएंगी शादी? जानें वेडिंग प्लान से लेकर अफवाहों तक का पूरा सच

आलिया और बॉबी देओल के बीच अनबन की सच्चाई

पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर यह अफवाह उड़ रही थी कि अल्फा की शूटिंग के दौरान आलिया भट्ट और बॉबी देओल के बीच कोई अनबन या झगड़ा हो गया था। अब बॉबी देओल ने खुद इन खबरों पर खुलकर बात की है और इन्हें पूरी तरह से गलत बताया है।

अपनी एक दूसरी फिल्म के प्रमोशन के दौरान बॉबी ने कहा कि जब उनके एक दोस्त ने इस खबर का स्क्रीनशॉट भेजा, तो वह खुद हैरान रह गए थे। बॉबी देओल ने साफ किया कि इन बातों में कोई सच्चाई नहीं है और लोग बिना किसी वजह के ऐसी झूठी कहानियां बना लेते हैं।

अन्य न्यूज़





Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *