Batwara 1947 Box Office Collection Day 5: हिट या फुस्स, 5वें दिन सनी देओल की फिल्म ने कमाए महज इतने

Batwara 1947 Box Office Collection Day 5: हिट या फुस्स, 5वें दिन सनी देओल की फिल्म ने कमाए महज इतने



Batwara 1947 Box Office Collection Day 5: हिट या फुस्स, 5वें दिन सनी देओल की फिल्म ने कमाए महज इतने

Batwara 1947 Box Office Collection Day 5: सनी देओल बंटवारा 1947 के साथ बड़े पर्दे पर लौट आए हैं. उनकी ऐतिहासिक ड्रामा को इमरान हाशमी की आवारापन 2 से जबरदस्त टक्कर मिल रही है. मजबूत स्टारकास्ट और भारत-पाकिस्तान विभाजन की बैकग्राउंड वाली कहानी के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अभी तक वो रफ्तार नहीं पकड़ पाई है, जिसकी उम्मीद की जा रही थी.

Batwara 1947 Day 5 Box Office: पांचवें दिन सनी देओल की फिल्म ने कमाए इतने करोड़

sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक सनी देओल की फिल्म ने पांचवें दिन 6,608 शोज से 2.25 करोड़ नेट का कलेक्शन किया. इसके साथ भारत में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 36.54 करोड़ और नेट कलेक्शन ₹30.75 करोड़ हो गया है. वहीं ओवरसीज में डे 5 पर 0.50 करोड़ की कमाई हुई, जिससे ओवरसीज़ टोटल 6.75 करोड़ ग्रॉस पहुंच गया. अब फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस 43.29 करोड़ हो चुका है. शुरुआती वीकेंड पर फिल्म की कमाई कुछ खास नहीं रही और अब पहले सोमवार को कलेक्शन में बड़ी गिरावट देखने को मिली है.

View on Instagram

About Batwara 1947: बंटवारा 1947 के बारे में

बंटवारा 1947 में सनी देओल, प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अली फजल और करण देओल जैसे दमदार एक्टर्स की टोली है. 14 अगस्त को रिलीज हुई मूवी को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली. 1947 के बंटवारे के दौर की कहानी पर बेस्ड यह फिल्म सिकंदर मिर्जा की जिंदगी को फॉलो करती है. सिकंदर एक मुस्लिम शख्स है, जो अपने परिवार के साथ पाकिस्तान शिफ्ट हो जाता है. वहां पहुंचने के बाद उसकी जिंदगी में नया ट्विस्ट तब आता है, जब उसे पता चलता है कि ऊपर के हिस्से में एक हिंदू महिला रह रही है और वह वहां से जाने के लिए तैयार नहीं है. जैसे-जैसे हालात बिगड़ते हैं, सिकंदर खुद को एक मुश्किल स्थिति में फंसा हुआ पाता है. उसे एक तरफ उस महिला की हिफाजत करनी है, तो दूसरी ओर अपने परिवार को भी सुरक्षित रखना है. फिल्म को आमिर खान प्रोडक्शंस ने प्रोड्यूस किया है, जबकि इसका डायरेक्शन राजकुमार संतोषी ने किया है.

ये भी पढ़ें: Batwara 1947 Box Office: तीन दिन में 30 करोड़ भी नहीं कमा पाई सनी देओल की फिल्म, 15 अगस्त के बाद बदला खेल

ये भी पढ़ें: मंडे टेस्ट में Awarapan 2 और Batwara 1947 पास हुई या फेल, 4 दिनों में कमाए इतने करोड़

The post Batwara 1947 Box Office Collection Day 5: हिट या फुस्स, 5वें दिन सनी देओल की फिल्म ने कमाए महज इतने appeared first on Prabhat Khabar.





Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *