राजधानी में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर शनिवार को राजस्व विभाग की टीम ने एफटीएल (फुल टैंक लेवल) से 33 मीटर के दायरे में विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई करते हुए अनाधिकृत निर्माण पर बुलडोजर चला दिए। कार्रवाई में करीब 27 करोड़ रुपये मूल्य की भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। अनुविभागीय अधिकारी विनोद सोनकिया के नेतृत्व में तहसीलदार अतुल शर्मा, नायब तहसीलदार शुभम जैन, राकेश पिप्पल, राजस्व निरीक्षकों और पटवारियों की टीम ने ग्राम मेंडोरी और ग्राम बेरखेड़ी बज्याफत में कार्रवाई की।
Source link
#Bhopal #News #भपल #म #अवध #कलनय #पर #चल #बलडजर #करड #रपय #क #जमन #स #हटए #गए #अवध #नरमण



