Bollywood Wrap-up: अक्षय कुमार-रवीना टंडन का धमाका से लेकर कंगना के 'पाकिस्तान प्रेम' वाले बयान तक, आज की बड़ी खबरें

Bollywood Wrap-up: अक्षय कुमार-रवीना टंडन का धमाका से लेकर कंगना के 'पाकिस्तान प्रेम' वाले बयान तक, आज की बड़ी खबरें


लाइट्स, कैमरा, एक्शन और ढेर सारा ड्रामा! बी-टाउन (B-Town) में आज का दिन भी किसी ब्लॉकबस्टर फिल्म से कम नहीं रहा। जहाँ एक तरफ बड़े पर्दे पर 20 साल बाद अक्षय कुमार और रवीना टंडन की आइकॉनिक जोड़ी की ‘वेलकम टू द जंगल’ के साथ धमाकेदार वापसी हुई है, वहीं दूसरी तरफ ‘पंगा क्वीन’ कंगना रनौत ने अपनी नई फिल्म रिलीज होते ही बॉलीवुड के ‘पाकिस्तान प्रेम’ पर ऐसा तीखा बयान दे डाला है जिससे पूरी इंडस्ट्री हिल गई है। लेकिन रुकिए, बात सिर्फ फिल्मों तक ही सीमित नहीं है; शादियों और तलाक के गलियारों से भी बहुत कुछ छनकर बाहर आया है। उर्मिला मातोंडकर के एक्स-हसबैंड की गुपचुप दूसरी शादी से लेकर रैपर बादशाह की दुल्हनिया के ऑफिशियल कन्फर्मेशन तक, सिनेमा जगत की हर वो बड़ी और सनसनीखेज खबर जो आज आपको जाननी जरूरी है, लेकर हाजिर है आज का हमारा ‘बॉलीवुड रैप-अप’!”
………………………………………………………………………………………………………..
‘370 की बिरयानी’ पर मचा बवाल NCW ने दिखाई सख्ती
प्रणित मोरे और हिमांशु जांगड़ा को 22 जून को किया तलब
 अश्लीलता भारी पड़ी: गुरुग्राम के एक स्टैंड-अप शो में महिलाओं
 पर आपत्तिजनक और यौन उत्पीड़न को बढ़ावा देने वाली 
टिप्पणियों पर राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने लिया स्वतः संज्ञान
महिला आयोग ने हरियाणा पुलिस से मांगी तत्काल कार्रवाई
NCW अध्यक्ष ने हरियाणा के पुलिस महानिदेशक को लिखा पत्र
7 दिनों के भीतर विस्तृत ‘कार्रवाई रिपोर्ट’ सौंपने का दिया निर्देश
…………………………………………………………………………………………………………
20 साल बाद पहली बार साथ दिखे अक्षय कुमार -रवीना टंडन 
अक्षय कुमार की मच-अवेडेट मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म
 ‘Welcome To The Jungle’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है
ट्रेलर में अक्षय कुमार खुद का मजाक उड़ाते हुए खुद को “फ्लॉप एक्टर” 
कहते नजर आ रहे हैं, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा है
ट्रेलर लॉन्च पर अक्षय भावुक भी हुए और उन्होंने अपनी को-स्टार 
रवीना टंडन की जमकर तारीफ की। अक्षय ने मजाकिया अंदाज में कहा,
“रवीना पहले मेरी हीरोइन थीं, अब वह (स्क्रीन पर) हीरोइन की मां हैं
इस फिल्म से भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह भी बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं
…………………………………………………………………………………………………………
कंगना रनौत का विवादित बयान: “बॉलीवुड में थोड़ा पाकिस्तान प्रेम है”
सिनेमाघरों में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ रिलीज हुई है
फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू में जब कंगना से 
रणवीर सिंह को टारगेट किए जाने पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने तीखा 
तंज कसते हुए कहा, “बॉलीवुड इंडस्ट्री में थोड़ा ‘पाकिस्तान प्रेम’ है
हमारी अधिकतर फिल्में हमें पाकिस्तान से सहानुभूति रखना सिखाती हैं
जब ‘धुरंधर’ जैसी कोई फिल्म आती है जो पाकिस्तान का असली 
चेहरा दिखाती है, तो यहाँ कुछ लोगों को दर्द होने लगता है।
…………………………………………………………………………………………………………
उर्मिला मातोंडकर के एक्स-हसबैंड मोहसिन ने की दूसरी शादी
उर्मिला और मोहसिन ने साल 2016 में शादी की थी
लेकिन 8 साल बाद दोनों का रिश्ता टूट गया और साल 2024 में
दोनों का आधिकारिक तौर पर तलाक हो गया था
अब मोहसिन की नई दुल्हन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं
…………………………………………………………………………………………………………
रैपर बादशाह की शादी का सस्पेंस खत्म, ईशा रिखी ने खुद की पुष्टि
लंबे समय से गुपचुप शादी की अफवाहों के बीच आखिरकार एक्ट्रेस
और मॉडल ईशा रिखी ने सिंगर और रैपर बादशाह 
के साथ अपनी शादी की खबरों पर मुहर लगा दी है
इंस्टाग्राम पर फैंस के सवालों का जवाब देते हुए ईशा ने आधिकारिक तौर 
पर कन्फर्म किया कि दोनों शादी के बंधन में बंध चुके हैं
…………………………………………………………………………………………………………
शबाना आजमी बनेंगी खूंखार विलेन, इमरान हाशमी से होगी टक्कर
75 साल की दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी अपने करियर
 में पहली बार एक प्रॉपर नेगेटिव (विलेन) किरदार निभाने जा रही हैं
वह इमरान हाशमी और दिशा पाटनी स्टारर अपकमिंग फिल्म ‘आवारापन 2’ 
में ‘नफीसा’ नाम की एक खतरनाक विलेन के रोल में नजर आएंगी
…………………………………………………………………………………………………………



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *