Cwg 2026:पीएम मोदी से मुलाकात के लिए पहुंचा भारतीय दल, देश का परचम लहराने वाले खिलाड़ी उत्साह से लबरेज – Pm Modi Meets Commonwealth Games Athletes See Photos And Videos
“_id”:”6a784fcaaf14a1878107ca01″,”slug”:”pm-modi-meets-commonwealth-games-athletes-see-photos-and-videos-2026-08-09″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”CWG 2026: पीएम मोदी से मुलाकात के लिए पहुंचा भारतीय दल, देश का परचम लहराने वाले खिलाड़ी उत्साह से लबरेज”,”category”:”title”:”Sports”,”title_hn”:”खेल”,”slug”:”sports”
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Sun, 09 Aug 2026 03:53 PM IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम चार बजे ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय पदक विजेताओं से मुलाकात करेंगे। भारत ने प्रतियोगिता में कुल 39 पदक जीते, जिसमें 13 स्वर्ण, 17 रजत और नौ कांस्य पदक शामिल हैं।
पीएम मोदी – फोटो : ANI-PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले पदक विजेता खिलाड़ियों और भारतीय दल के सदस्यों से मुलाकात करेंगे। न्यूज एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, प्रधानमंत्री और कॉमनवेल्थ चैंपियंस के बीच यह खास बैठक आज शाम चार बजे निर्धारित है। इस दौरान प्रधानमंत्री खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई देंगे और उनकी उपलब्धियों की सराहना करेंगे।
पीएम से मुलाकात को लेकर उत्साहित हैं एथलीट्स
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय एथलीट सीमा कालीरमणा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात को लेकर उत्साह जताया। उन्होंने कहा, ‘मैं बहुत उत्साहित हूं, क्योंकि हर किसी का सपना होता है कि वह ऐसा कुछ करे, जिससे प्रधानमंत्री से मिलने का मौका मिले। यह ऐसा विशेषाधिकार है, जिसे हासिल करने का अवसर केवल कुछ भाग्यशाली लोगों को ही मिलता है।’
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाले भारतीय पैरा-एथलीट सोमन राणा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात को लेकर खुशी जताई। उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री से मिलने का यह अवसर पाकर मैं बेहद खुश हूं। यह देखकर भी मुझे बहुत खुशी होती है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पैरालंपिक और पैरा-एथलीटों को कितना समर्थन दे रहे हैं। इससे हमें काफी प्रेरणा मिलती है और बेहतर प्रदर्शन करने का हौसला मिलता है।’
कॉमनवेल्थ गेम्स में महिलाओं की 48 किग्रा भारोत्तोलन स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय वेटलिफ्टर सैखोम मीराबाई चानू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं बहुत उत्साहित हूं। प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों का बहुत समर्थन किया है। इस बार भी हम पदक जीतने वाले खिलाड़ी उनसे मिलने जा रहे हैं। मैं बहुत खुश हूं और उम्मीद है कि सब कुछ अच्छा रहेगा। वह हमेशा हमारा समर्थन करते हैं, तब भी जब हम कोई पदक नहीं जीत पाते हैं।’
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में रजत पदक जीतने वाले भारतीय पैरा-एथलीट शुभम जुयाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात को लेकर खुशी जताई। उन्होंने कहा, ‘यह बहुत शानदार एहसास है, क्योंकि प्रधानमंत्री ने हमें देश के लिए पदक जीतकर वापस आने के बाद उनसे मिलने के लिए आमंत्रित किया है। वहां हम उनसे बातचीत भी करेंगे, इसलिए यह बहुत अच्छा लग रहा है। यह हमारे लिए एक शानदार अवसर है।’