वर्क लाइफ बैलेंस: बदल रही है काम की परिभाषा:जेन जी के लिए सैलरी से ज्यादा अहम काम का लचीला माहौल

वर्क लाइफ बैलेंस: बदल रही है काम की परिभाषा:जेन जी के लिए सैलरी से ज्यादा अहम काम का लचीला माहौल



वर्क लाइफ बैलेंस: बदल रही है काम की परिभाषा:जेन जी के लिए सैलरी से ज्यादा अहम काम का लचीला माहौल


देश और दुनिया में जेन जी यानी युवा पीढ़ी की काम, नौकरी को लेकर प्राथमिकताएं मिलेनियल जैसी पुरानी पीढ़ियों से अलग हैं। यही वजह है कि अक्सर जेन जी को आलसी या गैर-जिम्मेदार समझा जाता है। हालांकि जेन जी पीढ़ी काम को अपनी जिंदगी का एकमात्र केंद्र मानने के बजाय इसे जीवन का एक हिस्सा मानती है। यह पीढ़ी अच्छे वेतन के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य, वर्क-लाइफ बैलेंस, व्यक्तिगत सम्मान और काम में एक सार्थक उद्देश्य को सबसे अधिक प्राथमिकता देती है। लंबे समय तक नौकरी को पहचान और सफलता का पैमाना मानने वाली पुरानी सोच की जगह अब ऐसी पीढ़ी आ रही है, जो काम को जीवन का एक हिस्सा मानती है, पूरा जीवन नहीं। एआई, डिजिटल निगरानी, अस्थिर रोजगार, बढ़ती छंटनी और महंगी जीवनशैली ने इस पीढ़ी को यह सोचने पर मजबूर किया है कि नौकरी के लिए पूरा जीवन दांव पर नहीं लगाया जा सकता। दूसरी ओर, मिलेनियल्स और बेबी बूमर्स की पीढ़ी नौकरी के प्रति वफादारी, लंबे कार्य घंटे और व्यक्तिगत त्याग को सफलता का आधार मानती रही है। इसी वजह से दोनों पीढ़ियों के बीच ‘’वर्क एथिक’’ को लेकर टकराव दिखता है। एक सर्वे में जहां 46% लोगों ने बूमर्स को सबसे मजबूत वर्क एथिक वाला माना, वहीं केवल 9% ने ही जेन जी को इस लायक माना। कुछ समय पहले के एक सर्वे में 74% मैनेजर्स ने कहा था कि उनके लिए जेन जी के साथ काम करना कठिन है। पारंपरिक वर्क कल्चर में बदलाव चाहती है जेन- जी वर्क कल्चर में बदलाव चाहती है जेन जी प्रोफेशनल सर्विस कंपनी केपीएमजी के अमेरिका में हुए एक सर्वे में 47% जेन जी ने कहा कि वे पारंपरिक 9 से 5 कार्य संस्कृति को बदलना चाहते हैं। उनके लिए वेतन से पहले समय और जीवन का संतुलन महत्वपूर्ण है। डेलॉय की ग्लोबल स्टडी बताती है कि 46% जेन जी कर्मचारी अधिकांश समय तनाव या चिंता महसूस करते हैं, इसलिए वे ऐसी कंपनियां चुनना चाहते हैं जो मानसिक स्वास्थ्य और लचीले कार्य माहौल को प्राथमिकता दें। जेन -जी आलसी नहीं हैं, जॉब के साथ शौक भी पूरे कर रहे जेन जी आलसी नहीं है वर्क लाइफ बैलेंस की चाह रखने वाले युवा कर्मचारी आराम नहीं कर रहे हैं। अमेरिकी श्रम सांख्यिकी ब्यूरो के आंकड़ों के अनुसार, 20 से 24 वर्ष की आयु के फुल टाइम कर्मचारी सप्ताह में औसतन 40.5 घंटे काम करते हैं। 25 वर्ष और उससे अधिक आयु के कामगारों में यह आंकड़ा 41.9 घंटे था। कई स्टडीज में देखा गया है कि बड़ी संख्या में जेन जी के युवा नौकरी के साथ साइड में कुछ न कुछ काम या शौक कर रहे हैं। वे फ्रीलांसिंग, कंटेंट क्रिएशन और अतिरिक्त आय के दूसरे स्रोत देख रहे हैं।



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *