Indore: इंदौर की रेवती रेंज टेकरी पर लगाए 51 हजार पौधे, जुटे हजारों शहरवासी

इंदौर की रेवती रेंज टेकरी पर 51 हजार पौधे लगाने का अभियान रविवार सुबह भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष की मौजूदगी में हुआ। इस मौके पर आयोजित समारोह में संतोष ने कहा कि इंदौर स्वच्छता में पहले स्थान पर है और हरियाली में भी नए कीर्तिमान बना चुका है। इंदौर में एक दिन में सबसे ज्यादा पौधे लगाने का रिकॉर्ड बना है और अब लगातार हरियाली बढ़ाने की दिशा में काम किया जा रहा है।

 

51 हजार पौधे लगाने के लिए रेवती रेंज पर हजारों शहरवासी सुबह से आने लगे थे। दोपहर तक पौधे लगाने का सिलसिला जारी रहा। दो साल पहले रेवती रेंज पर 12 लाख पौधे लगाए गए थे, जो एक दिन में एक स्थान पर लगाए जाने वाले सर्वाधिक पौधों का विश्व रिकॉर्ड था।

अब फिर उन पौधों की गिनती की जाएगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कितने पौधे जीवित हैं। यदि बड़ी संख्या में पौधे जीवित मिलते हैं तो फिर एक और विश्व रिकॉर्ड का दावा किया जा सकता है।शनिवार को भी रेवती रेंज में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने पौधे लगाए थे। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि रेवती रेंज में ‘एक पेड़ मां के नाम’ बगिया भी बनाई गई है।

 

स्कूली बच्चे भी हुए शामिल

एक साथ 51 हजार पौधे लगाने के अभियान में रविवार को स्कूली बच्चे भी शामिल हुए। पथरीली जमीन होने के कारण एक दिन पहले ही पौधों के लिए गड्ढे खोदे गए थे। बच्चों ने उनमें पौधे लगाकर मिट्टी डाली। टेकरी पर पौधों को पानी देने के लिए एक टंकी का भी निर्माण किया जा रहा है। ट्रीटमेंट प्लांट से टेकरी तक एक पाइपलाइन बिछाई जा रही है और उपचारित जल को टंकी तक पहुंचाया जाएगा, ताकि पौधों को पानी मिल सके।

Source link
#Indore #इदर #क #रवत #रज #टकर #पर #लगए #हजर #पध #जट #हजर #शहरवस

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *