
Datia By Election – दतिया विधानसभा उपचुनाव में जहां प्रचार चरम पर है वहीं इस दौरान कई विवाद भी हो रहे हैं। यहां कथित रूप से मतदाताओं को धमकाने की शिकायते सामने आ रहीं हैं। वोटर्स को धमकाने वाला एक वीडियो वायरल भी हुआ जिसको लेकर राजनीतिक विवाद गहरा गया है। इसके खिलाफ 3 प्रत्याशी एकजुट हो गए हैं। उनके विरोध की धमकी ने जिला प्रशासन की मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं। परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया, राइट टू रिकॉल पार्टी और आपका गणतंत्र पार्टी आज इस संबंध में अधिकारियों को ज्ञापन भी देंगी। इस बीच कांग्रेस और बीजेपी ने प्रचार पर पूरा जोर लगा दिया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, केंद्रीय मंत्री शिवराजसिंह चौहान बीजेपी के लिए वोट मांग रहे हैं जबकि कांग्रेस के लिए प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मोर्चा संभाला है।
Source link
#Datia #Election #दतय #म #गहरय #ववद #परतयश #एकजट #हए #वरध #क #धमक #न #बढई #मशकल #Candidates #Parties #United #Datia #Election


