Ankit Baliyan Murder Case: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान के मर्डर केस ने एक बार फिर से हर किसी को हैरान कर दिया है। मामला हरियाणा का है जहां हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की 4 बदमाशों में 14 गोलियों से भूनकर दर्दनाक हत्या कर दी है। अंकित बालियान की हत्या के बाद एक पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

इस पोस्ट में भोलू शाहपुरिया नाम के शख्स ने अंकित बालियान की हत्या की जिम्मेदारी ली है, हालांकि फिल्मीबीट हिंदी इस पोस्ट की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस के अनुसार, हमलावर दो मोटरसाइकिलों पर आए और बालियान पर कई गोलियां चलाईं। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
अंकित बालियान की मौत का कारण
दावा किया जा रहा है कि सिंगर अंकित बालियान की गाना बनाने के चलते हत्या की गई है। हरियाणा के सोनीपत के गोगी गैंग ने हत्या का जिम्मा लिया है। गैंग के भोलू सहापुरिया ने इंस्टा पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘अंकित हमारे दुश्मनों से मिला था। हमारे गोगी भाई पर हुई घटना पर गाना बनाया था। ये अभी शुरुआत है, सबका नंबर आएगा।’ गैंग लीडर गोगी भाई के साथ हुई घटना पर गाना बनाने का आरोप अंकित बालियान पर लगाया गया है।
यूट्यूबर और हरियाणवी गायक अंकित बालियान की बुधवार शाम उत्तर प्रदेश के शामली जिले में एक जिम के बाहर कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बालियान की हत्या को ‘बेहद निंदनीय’ बताते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति ‘शून्य’ पर पहुंच गई है।
उन्होंने हत्या की राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के पहलू से भी जांच किए जाने की मांग की। पूर्व मुख्यमंत्री ने इसे जाट समुदाय पर हमला भी करार दिया। पुलिस के अनुसार, यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र में उस समय हुई जब बालियान जिम से बाहर निकल रहे थे।

