Health Tips:वजन घटाने से लेकर पेट तक के लिए बेसिल सीड्स बहुत फायदेमंद, क्या आप करते हैं इसका सेवन? – Why Are Basil Seeds Good For You Know Sabja Seeds Khane Ke Fayde In Hindi

Health Tips:वजन घटाने से लेकर पेट तक के लिए बेसिल सीड्स बहुत फायदेमंद, क्या आप करते हैं इसका सेवन? – Why Are Basil Seeds Good For You Know Sabja Seeds Khane Ke Fayde In Hindi

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सबसे जरूरी है खान-पान को ठीक रखना। हम जो कुछ भी खाते-पीते हैं उसका हमारी सेहत पर सीधा असर होता है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को ऐसी चीजें खाने की सलाह देते हैं जिससे शरीर के लिए जरूरी अधिकतर पोषक तत्वों की आसानी से पूर्ति हो सके।

कई अध्ययनों से प्रमाणित होता है कि नट्स और सीड्स का सेवन अच्छी सेहत के लिए सबसे जरूरी है। चिया सीड्स, फ्लैक्स सीड्स और कद्दू के बीज का उनके स्वास्थ्य लाभ को देखते हुए बहुत से लोग सेवन करते हैं, पर क्या आप बेसिल सीड्स से होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं?

बेसिल सीड्स (सब्जा सीड्स) को आहार विशेषज्ञ सुपरफूड मानते हैं। पाचन सुधारने से लेकर शरीर को ठंडक देने के लिए इसे फायदेमंद माना जाता है। आइए जान लेते हैं कि ये बीज वास्तव में कितने कारगर हैं?




why are basil seeds good for you know sabja seeds khane ke fayde in hindi

सब्जा सीड्स
– फोटो : Adobe Stock


बेसिल सीड्स को माना जाता है बहुत फायदेमंद

 

बेसिल सीड्स, तुलसी की ही एक प्रजाति हैं। इन्हें पानी में भिगोने पर इनके चारों ओर जेल जैसी परत बन जाती है। यही घुलनशील फाइबर इन्हें खास बनाता है। 

यूएस डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर के अध्ययनों के अनुसार, बेसिल सीड्स में फाइबर, कुछ मात्रा में पौधों पर-आधारित प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और ओमेगा-3 फैटी एसिड पाए जाते हैं। यदि संतुलित आहार और नियमित व्यायाम के साथ इन्हें सही मात्रा में लिया जाए, तो ये आपको कई सारे लाभ दे सकते हैं।


why are basil seeds good for you know sabja seeds khane ke fayde in hindi

पेट की समस्याएं
– फोटो : Freepik.com


पाचन और वजन घटाने में लाभकारी

 

  • बेसिल सीड्स में मौजूद घुलनशील फाइबर मल को नरम बनाने और नियमित मल त्याग में मदद कर सकता है। इससे कब्ज की समस्या कम करने में सहायता मिल सकती है। फाइबर आंतों के स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाए रखने में भूमिका निभाता है। 

 

  • इसके अलावा बेसिल सीड्स का फाइबर पेट देर तक भरा हुआ महसूस कराने में मदद कर सकता है। इससे कुल कैलोरी सेवन कम हो सकता है। लेकिन वैज्ञानिक प्रमाण यह नहीं बताते कि केवल बेसिल सीड्स खाने से वजन कम हो जाता है। वजन घटाने के लिए संतुलित आहार, नियमित शारीरिक गतिविधि और पर्याप्त नींद भी उतनी ही जरूरी हैं।


why are basil seeds good for you know sabja seeds khane ke fayde in hindi

सब्जा सीड्स का सेवन
– फोटो : Freepik.com


दिल की सेहत के लिए भी लाभदायक

 

  • इन सीड्स में मौजूद अल्फा-लिनोलेनिक एसिड जैसे पौधों पर आधारित ओमेगा-3 फैटी एसिड हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभकारी आहार का हिस्सा हो सकते हैं। इसके साथ ही फाइबर एलडीएल (बैड) कोलेस्ट्रॉल कम करने में भी योगदान दे सकता है।

फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ भोजन से ब्लड शुगर भी कंट्रोल रहता है, जो दिल की सेहत के लिए फायदेमंद है। इसलिए बेसिल सीड्स संतुलित आहार का हिस्सा बन सकते हैं। 

आहार विशेषज्ञ कहते हैं, बेसिल सीड्स के कई सारे स्वास्थ्य लाभ हैं। हालांकि अधिक मात्रा में लेने पर गैस, पेट फूलना या पेट में असहजता हो सकती है। इसके सेवन के बाद दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी न पीने पर फाइबर से संबंधित समस्याएं भी बढ़ सकती हैं। इसलिए इन्हें सीमित मात्रा में और पर्याप्त तरल के साथ लेना चाहिए।

————–

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 


Source link
#Health #Tipsवजन #घटन #स #लकर #पट #तक #क #लए #बसल #सडस #बहत #फयदमद #कय #आप #करत #ह #इसक #सवन #Basil #Seeds #Good #Sabja #Seeds #Khane #Fayde #Hindi

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *