Indore: इंदौर से आबू धाबी अंतर्राष्ट्रीय हवाई सेवा का शुभारंभ आज, मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

Indore: इंदौर से आबू धाबी अंतर्राष्ट्रीय हवाई सेवा का शुभारंभ आज, मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

इंदौर को बुधवार को दो नई सौागातें मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री मोहन यादव बुधवार को इंदौर में प्रदेश की पहली अंतर्राष्ट्रीय हवाई सेवा इंदौर से आबू धाबी का शुभारंभ करेंगे। यह उड़ान प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी आबू धाबी से सीधे जोड़ेगी। टाटा समूह की विमानन इकाई एयर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा संचालित यह सेवा सप्ताह में चार दिन सोमवार, बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को उपलब्ध रहेगी। इसकी बुकिंग भी शुरू हो चुकी है।

 

इंदौर से आबू धाबी हवाई सेवा प्रारंभ होने से मालवा-निमाड़ क्षेत्र की बड़ी आबादी को लाभ मिलेगा। वर्तमान में इस आबूधाबी जाने के लिए यात्रियों को दिल्ली या मुंबई रुट से होकर यात्रा करनी पड़ती है। नई उड़ान शुरू होने से यह यात्रा लगभग तीन घंटे में पूरी हो सकेगी। इससे व्यापार, निवेश, पर्यटन और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

 

राज्य सरकार नागरिक विमानन नीति-2025 के माध्यम से प्रदेश में हवाई संपर्क का निरंतर विस्तार कर रही है। नीति के अंतर्गत अब तक आठ नए हवाई मार्ग स्वीकृत किए जा चुके हैं। जिनमें से चार मार्गों पर सेवाएं प्रारंभ हो चुकी हैं।

 

इसके अलावा मुख्यमंत्री मोहन यादव 15 जुलाई को इंदौर के जिला चिकित्सालय की नई बिल्डिंग का लोकार्पण करेंगे। नई बिल्डिंग में सुविधा का भी विस्तार हुआ है। 300 बेड के इस अस्पताल में आपरेशन, सोनाग्राफी, पैथोलाॅजी जांच भी हो सकेगी। 83 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह चार मंजिला आधुनिक भवन जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती प्रदान करेगा। इस अस्पताल की बिल्डिंग को बनने में सात साल से ज्यादा का समय लगा है।

Source link
#Indore #इदर #स #आब #धब #अतररषटरय #हवई #सव #क #शभरभ #आज #मखयमतर #करग #शभरभ

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *