Indore: सवा करोड़ की धोखाधड़ी में हारोर वेलनेस क्लिनिक के दो डायरेक्टर गिरफ्तार

Indore: सवा करोड़ की धोखाधड़ी में हारोर वेलनेस क्लिनिक के दो डायरेक्टर गिरफ्तार

रितु की इंदौर में सेंटर खोलने के संबंध में चर्चा हुई थी। डाॅक्टर ने फ्रेंचाइजी की स्कीम समझाई और 69 लाख 50 हजार रुपये में डील की। रितु ने लाखों रुपये …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 06 Jun 2026 06:13:42 PM (IST)Updated Date: Sat, 06 Jun 2026 06:20:24 PM (IST)

Indore: सवा करोड़ की धोखाधड़ी में हारोर वेलनेस क्लिनिक के दो डायरेक्टर गिरफ्तार
डायरेक्टर गिरफ्तार

नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। अपराध शाखा ने 1 करोड़ 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी में दिल्ली में छापे मारे है। पुलिस ने हारोर वेलनेस क्लिनिक के डायरेक्टर देबदुलाल बनर्जी और राहुल सावेल को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपित डाॅक्टर नवनीत हारोर और उसकी पत्नी विनिता फरार हो गई है।

डीसीपी(अपराध) राजेश त्रिपाठी के अनुसार संगम नगर निवासी रितु दिलीप मेहता द्वारा शिकायत दर्ज करवाई थी। नवनीत की हारोर्स एस्थेटिक प्रा.लि.के नाम से कंपनी है। उसके दिल्ली और एनसीआर में कईं वेलनेस सेंटर है और हेयर ट्रांसप्लांट और त्वाचा सौंदर्य का उपचार करता है।

रितु की इंदौर में सेंटर खोलने के संबंध में चर्चा हुई थी। डाॅक्टर ने फ्रेंचाइजी की स्कीम समझाई और 69 लाख 50 हजार रुपये में डील की।

रितु ने लाखों रुपये लगाकर स्थान किराये पर लिया और लाखों रुपये की आंतरिक साज सज्जा करवा ली। रितु ने प्रशिक्षित स्टाफ की भर्ती कर ली और महीनों तक सैलरी देती रही।

आरोपित देबुदलाल बनर्जी नोयडा और राहुल सावेल ने इंदौर में दौरा किया और सेंटर के लिए स्थान देखा व मशीनें पहुंचाने का आश्वासन दिया।

करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपये गवांने के बाद महिला ने पुलिस आयुक्त संतोष कुमारसिंह को शिकायत की। अपराध शाखा ने केस दर्ज कर दिल्ली में छापा मारा।

आरोपित देबदुलाल बनर्जी निवासी सुपरटेक केपटाउन सेक्टर-74 नोयडा और राहुल सावेल निवासी नवादा उत्तमनगर दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया।

www.naidunia.com
#Indore #सव #करड #क #धखधड #म #हरर #वलनस #कलनक #क #द #डयरकटर #गरफतर

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *