Indore Drug Case: वेद प्रकाश के साथ टेंट कारोबारी अग्रवाल बंधु भी चलाते थे ड्रग्स नेटवर्क, ईडी ने किया गिरफ्तार

Indore Drug Case: वेद प्रकाश के साथ टेंट कारोबारी अग्रवाल बंधु भी चलाते थे ड्रग्स नेटवर्क, ईडी ने किया गिरफ्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नशीली दवा मिथाइल एनडायाक्सी मेंथफेंटामाइन (एमडी) के अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी के प्रकरण में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया ह…और पढ़ें

Publish Date: Thu, 23 Jul 2026 10:42:02 PM (IST)Updated Date: Thu, 23 Jul 2026 10:42:02 PM (IST)

Indore Drug Case: वेद प्रकाश के साथ टेंट कारोबारी अग्रवाल बंधु भी चलाते थे ड्रग्स नेटवर्क, ईडी ने किया गिरफ्तार
Indore Drug Case: वेद प्रकाश के साथ टेंट कारोबारी अग्रवाल बंधु भी चलाते थे ड्रग्स नेटवर्क

HighLights

  1. ईडी ने अंतरराष्ट्रीय एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में 3 को किया गिरफ्तार
  2. इंदौर के आरोपी ने हैदराबाद में बनाई थी अवैध नशीली दवा बनाने की फैक्ट्री
  3. फर्जी कंपनियों के जरिए की जाती थी मनी लॉन्ड्रिंग, 45 लोग हैं आरोपी

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नशीली दवा मिथाइल एनडायाक्सी मेंथफेंटामाइन (एमडी) के अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी के प्रकरण में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इसमें हैदराबाद में दवा फैक्ट्री चलाने वाले इंदौर के वेद प्रकाश व्यास के साथ दो टेंट कारोबारी दिनेश अग्रवाल और अक्षय अग्रवाल भी शामिल हैं। 17 जुलाई को ईडी के इंदौर उपक्षेत्रीय कार्यालय की टीम ने मंदसौर-गरोठ क्षेत्र में छापा मारा था। ड्रग तस्करी नेटवर्क में मनी ट्रेल के सबूत मिलने के बाद ईडी ने इन आरोपितों को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट में गिरफ्तार किया है।

70 करोड़ की एमडी ड्रग्स और हैदराबाद कनेक्शन

2021 में इंदौर क्राइम ब्रांच ने दवा बाजार क्षेत्र के कारोबारी वेद प्रकाश व्यास को 70 किलो एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ा था। इस ड्रग्स की कीमत करीब 70 करोड़ आंकी गई थी। पहले मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव रहा व्यास हैदराबाद में नशे की दवा बनाने की फैक्ट्री चला रहा था। वहां भी इंदौर क्राइम ब्रांच ने छापा मारा था। इंदौर में व्यास की पत्नी और टेंट कारोबारी अक्षय व दिनेश अग्रवाल के साथ फर्जी कंपनी रजिस्टर करवाकर ड्रग्स की कमाई को खातों में घुमाया जाता था।

अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क और साउथ अफ्रीका तक फैले तार

क्राइम ब्रांच ने आगे कार्रवाई करते हुए प्रकरण में मंदसौर-नीमच क्षेत्र के ड्रग तस्करों समेत कुल 45 को आरोपित बनाया था। क्राइम ब्रांच की इस एफआईआर के आधार पर ईडी ने अब कार्रवाई शुरू की है और नशे के कारोबार से हुई काली कमाई को खपाने व मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जांच चल रही है। ईडी ने सबूतों के आधार पर अब व्यास व अन्य दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया। ड्रग तस्करी के तार अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़ रहे हैं। बताया जा रहा है कि पांच वर्ष पहले पकड़ाई नशीली दवा को भी साउथ अफ्रीका तक भेजा जा रहा था। मामले में आगे और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें- भोपाल में साइबर ठगों की सेंधमारी… टास्क, डिलीवरी और UPI के नाम पर 3 लोगों से 80 हजार से अधिक ठगे

Source link
#Indore #Drug #Case #वद #परकश #क #सथ #टट #करबर #अगरवल #बध #भ #चलत #थ #डरगस #नटवरक #ईड #न #कय #गरफतर

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *