मार्केट अब सितंबर में ब्याज दरें बढ़ने की संभावना भी घटकर 44 प्रतिशत मान रही है।अंतरराष्ट्रीय बाजार में सिर्फ ये बिंदु ही नहीं है बल्कि फिजिकल गोल्ड क…और पढ़ें

HighLights
- भारतीय बाजारों में दोनों कीमतीं धातुओं में बढ़त का सिलसिला जारी रहा।
- इंदौर में सोना केडबरी 300 रुपये सुधरकर 147800 रुपये प्रति दस ग्राम है।
- चांदी चौरसा 1100 रुपये बढ़कर 231500 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।
नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। अंतरराष्ट्रीय बुलियन मार्केट में सोने ने एक बार फिर दो माह का उच्च स्तर छू लिया है। सोना 4400 डालर प्रति औंस के स्तर के पार पहुंचा। अमेरिका से रोजगार के आंकडें कमजोर आ रहे हैं।अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा जल्द ही ब्याज दरें बढ़ाएगा ऐसी उम्मीद भी अभी बाजार को नहीं है।
मार्केट अब सितंबर में ब्याज दरें बढ़ने की संभावना भी घटकर 44 प्रतिशत मान रही है।अंतरराष्ट्रीय बाजार में सिर्फ ये बिंदु ही नहीं है बल्कि फिजिकल गोल्ड की मांग भी बनी हुई है। चीन के केंद्रीय बैंक लगातार गोल्ड होल्डिंग बढ़ा रहा है। अमेरिका-ईरान के मामले पर भी बाजार आश्वस्त नहीं हो पा रहा है।
बाजार मान रहा है कि संघर्ष कभी भी फिर शुरू हो सकता है। दरअसल बीते समय से जारी युद्ध विराम प्रस्ताव पर अब इजरायल की ओर से विपरीत प्रतिक्रिया आई है। नतीजा अंतरराष्ट्रीय बुलियन मार्केट में निवेशकों की डिमांड रहने और फिजिकल भी डिमांड मिली-जुली रहने से सोने-चांदी वायदा में बढ़त का सिलसिला जारी रहा।
मंगलवार को कामेक्स पर सोना वायदा 31 डालर उछलकर 4371 डालर प्रति औंस और चांदी वायदा 83 सेंट और बढ़कर 64.93 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई। इसके असर से भारतीय बाजारों में दोनों कीमतीं धातुओं में बढ़त का सिलसिला जारी रहा।
इंदौर में सोना केडबरी 300 रुपये सुधरकर 147800 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी चौरसा 1100 रुपये बढ़कर 231500 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। इंदौर हाजिर बाजार में ग्राहकी बेहद सीमित है।
अगले सप्ताह से राखी पूर्व की छुटपुट रूप से डिमांड बाजार में देखने को मिल सकती है। ज्वेलर्स का मानना है कि पर्थ मिंट की सोने की बिक्री जुलाई में महीने-दर-महीने 3.8 प्रतिशत बढ़कर 30,871 औंस हो गई और साल-दर-साल इसमें 41 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।
कामेक्स वायदा पर सोना 4373 डालर तक जाने के बाद ऊपर में 4434 डालर और नीचे में 4356 डालर प्रति औंस और चांदी 64.93 डालर तक जाने के बाद ऊपर में 66.47 डालर और नीचे में 65.22 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।
इंदौर के बंद भाव
सोना केडबरी रवा नकद में 147800, सोना आरटीजीएस में 151600 (जीएसटी अतिरिक्त), सोना 22 कैरेट 138950 रुपये प्रति दस ग्राम (जीएसटी अतिरिक्त) है। सोमवार को सोना 147500 रुपये पर बंद हुआ। चांदी चौरसा 231500, आरटीजीएस 232500, चांदी टंच 232000 प्रति किलो और चांदी सिक्का 2600 रुपये (प्रति नग) के भाव बोले गए। सोमवार को चांदी 230400 रु. पर बंद हुई थी।
Source link
#Indore #Gold #Market #बयज #दर #म #बढ़तर #क #उममद #घटन #स #इदर #म #सन #और #चद #म #बढ़त #जर


