Raigad School Girls Viral Video

Raigad School Girls Viral Video

  • Hindi News
  • National
  • Raigad School Girls Viral Video | Karjat MLA Repairs Road After Complaint

रायगढ़5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
Raigad School Girls Viral Video

लड़कियां महाराष्ट्र के रायगढ़ की रहने वाली हैं। वीडियो 10 अगस्त का है।

महाराष्ट्र के रायगढ़ में खराब सड़क की रिपोर्टिंग कर रही स्कूली छात्राओं का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। छात्राओं ने सड़क के गड्ढे दिखाते हुए एक-दूसरे से रिपोर्टर की तरह सवाल-जवाब किए।

असर यह हुआ कि स्थानीय विधायक ने सड़क के गड्ढे भरवा दिए। यह सड़क करजत तहसील की खांडपे-कोंडीवडे की तरफ जाती है।

विधायक ने कहा कि बारिश के कारण सड़क का कुछ हिस्सा बह गया था। मानसून खत्म होने के बाद नई सड़क बना दी जाएगी।

सड़क पर हुए गड्‌ढों की एक तस्वीर…

विधायक ने इन गड्‌ढों को गिट्‌टी से भरवा दिया है।

विधायक ने इन गड्‌ढों को गिट्‌टी से भरवा दिया है।

खराब सड़क पर छात्रा का तंज- चलने पर पेट का पानी भी नहीं हिलता

मुंबई से रायगढ़ 164 किलोमीटर दूर है। वीडियो में एक छात्रा नेहा अपने छाते को आईडी यानी माइक बनाती है और दूसरी छात्रा से बात करती है। तीसरी छात्रा कैमरामैन का काम करती है।

वह सड़क की खराब हालत पर सवाल करती है। इस पर दूसरी लड़की मराठी में जवाब देती है,’यह सड़क समृद्धि महामार्ग जैसी है। चलने पर पेट का पानी भी नहीं हिलता। यह पैदल चलने लायक भी नहीं है।’

तीसरी छात्रा, जो मोबाइल से वीडियो बनाते हुए कैमरापर्सन बनी थी, वह सड़क के गड्‌ढे दिखाते हुए कहती है- पता नहीं चल रहा है कि रास्ते में गड्‌ढे हैं या गड्‌ढों में रास्ता।

वीडियो के आखिर में एक छात्रा कहती है, ‘यह रिपोर्टर नेहा घारे हैं और उनके साथ कैमरापर्सन मानसी पवार हैं।’

————-

ये खबर भी पढ़ें…

उत्तर प्रदेश में डीएम ऑफिस जा रहे 300-बच्चों को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ा: हमीरपुर में तिरंगा लेकर खराब सड़क की शिकायत करने जा रहे थे

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में सड़क नहीं बनने पर मंगलवार को स्कूल के छात्र-छात्राओं ने हाथ में तिरंगा लेकर विरोध प्रदर्शन किया। बच्चे तिरंगा लेकर डीएम से मिलने उनके ऑफिस जा रहे थे। लेकिन, पुलिस ने सभी को कलेक्ट्रेट के गेट पर ही रोक दिया। इस पर बच्चे दौड़कर अंदर जाने लगे, तो पुलिस ने उनको पकड़कर गेट से बाहर कर दिया। पढ़ें पूरी खबर…

Source link
#Raigad #School #Girls #Viral #Video

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *