इंदौर में जिन लोगों को धरोहर की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, उन्हीं में से एक ने ऐसी शर्मनाक हरकत को अंजाम दिया, जिससे शहर एक बार फिर शर्मसार हुआ है। इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। गांधी हॉल में एक विदेशी महिला के साथ सिक्योरिटी गार्ड द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी सिक्योरिटी गार्ड को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
दरअसल, महिला सुरक्षा को लेकर तमाम दावे किए जाते हैं, लेकिन नशेड़ी बदमाश और मनचले इन दावों पर सवाल खड़े करते नजर आते हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला इंदौर के एमजी रोड थाना क्षेत्र स्थित शहर और प्रदेश की धरोहर गांधी हॉल में सामने आया है। यहां घूमने आई एक विदेशी महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना हुई।
ये भी पढ़ें- महिला से शोषण के आरोपी महामंडलेश्वर ज्ञानदास की तलाश में राजस्थान पहुंची पुलिस, कई जगह दबिश
बताया जा रहा है कि महिला मूल रूप से जर्मनी की रहने वाली हैं और दिल्ली में एक निजी कंपनी में नौकरी करती हैं। वह छुट्टी लेकर इंदौर घूमने आई थीं। इसी दौरान वह गांधी हॉल पहुंचीं, जहां दीपक नामक सिक्योरिटी गार्ड सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहा था। आरोप है कि दीपक ने जर्मनी की महिला को देखने के बाद अश्लील हरकत की और उसके साथ छेड़छाड़ की।
घटना के बाद महिला वहां से चली गईं। मामले की जानकारी पुलिस को मिलने पर तत्काल कार्रवाई करते हुए दीपक, निवासी सीहोर, के खिलाफ छेड़छाड़ सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल, आरोपी द्वारा जिस तरह से इस घटना को अंजाम दिया गया, उससे इंदौर में महिला सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं, इस घटना से शहर की छवि भी प्रभावित हुई है। गौरतलब है कि इंदौर में विदेशी महिलाओं के साथ इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं। करीब दो-तीन महीने पहले एक ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी के साथ भी छेड़छाड़ की घटना सामने आई थी।
Source link
#Indore #News #जरमन #क #रहन #वल #महल #क #सथ #इदर #म #हई #छडछड #क #घटन #पलस #न #आरप #क #कय #गरफतर


