2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

NCERT ने क्लास 11वीं और 12वीं की पॉलिटिकल साइंस की नई किताबे तैयार करने के लिए 20 सदस्यीय टेक्स्टबुक डेवलेपमेंट टीम (TDT) का पुनर्गठन किया है।
नई टीम नेशनल एजुकेशन पॉलिसी यानी NEP 2020 के अनुरूप पाठ्यक्रम और किताबें तैयार करेगी। प्रो. संदीप शास्त्री को टीम लीडर बनाया गया है। डॉ. वंथांगपुई खोबुंग और डॉ. सुभाष सिंह को-ऑर्डिनेटर होंगे।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 20 सदस्यीय टीम में कम से कम चार सदस्य RSS या उससे जुड़े संगठनों से जुड़े रहे हैं। इनमें यदुनाथ देशपांडे, डॉ. प्रशांत दिवेकर, प्रो. वंदना मिश्रा और डॉ. रवि रमेशचंद्र शुक्ला शामिल हैं।
पहले 11वीं की किताब तैयार होगी, 30 नवंबर तक का लक्ष्य
NCERT ने कक्षा 11वीं की राजनीति विज्ञान की किताब 30 नवंबर 2026 तक तैयार करने का लक्ष्य रखा है। कक्षा 12वीं की किताब 30 जुलाई 2027 तक तैयार की जानी है।
टीम में विश्वविद्यालयों, लॉ स्कूलों, ओपन-लर्निंग संस्थानों और सरकारी संस्थाओं के शिक्षाविद, शिक्षक और विशेषज्ञ शामिल हैं।
इंडियन नॉलेज सिस्टम पर खास जोर
नई राजनीति विज्ञान की किताबों में भारतीय ज्ञान और संस्कृति से जुड़े विषयों पर खास ध्यान दिया जाएगा।
इसके अलावा समानता, सभी को साथ लेकर चलना, मूल्य शिक्षा, पर्यावरण और तकनीक से जुड़े विषय भी पढ़ाए जाएंगे। किताबें तैयार करने के लिए NCERT के विशेषज्ञों से भी सलाह ली जाएगी।
किताब तैयार होने की प्रक्रिया
20 सदस्यीय टीम के सभी सदस्य कंटेंट लिखने, चित्र तैयार करने, समीक्षा, लैंग्वेज एडिटिंग और अलग-अलग विषयों के बीच संबंध जोड़ने में योगदान देंगे। हर सदस्य को कंटेंट तैयार करने से पहले संबंधित साहित्य की समीक्षा करनी होगी।
पहले ड्राफ्ट पूरे पैनल के सदस्यों के बीच साझा किए जाएंगे। इसके बाद टेक्स्टबुक कोर ग्रुप समय-समय पर उनकी समीक्षा करेगा। NCERT की मंजूरी के बाद ही किताबें छापी जाएंगी।
जरूरत पड़ने पर NCERT किसी खास अध्याय के लिए बाहरी विशेषज्ञों, शिक्षकों या चित्रकारों को भी शामिल कर सकता है। इसके लिए NCERT निदेशक की मंजूरी जरूरी होगी।
Source link
#NCERT #Political #Science #Books #Update


