Indore News: दोस्तों के विवाद ने लिया खूनी रूप, शराब पार्टी में बात इतनी बढ़ी कि युवक को चाकू घोंप कर मार डाला

Indore News: दोस्तों के विवाद ने लिया खूनी रूप, शराब पार्टी में बात इतनी बढ़ी कि युवक को चाकू घोंप कर मार डाला

इंदौर के गांधीनगर थाना क्षेत्र में रविवार अल सुबह तीन दोस्तों के बीच हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के  बाद दो युवकों ने अपने ही दोस्त पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह के अनुसार घटना सिद्धार्थ नगर की है। यहां रहने वाला हेमू जाट अपने दोस्त राजू और एक अन्य युवक के साथ क्षेत्र के एक खुले मैदान में बैठकर पार्टी कर रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर तीनों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि राजू और उसके साथी ने हेमू पर चाकू से कई वार कर दिए। हमले में हेमू गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ा, जबकि दोनों आरोपी फरार हो गए।

ये भी पढ़ें- इंदौर में नई नेता प्रतिपक्ष के पदभार ग्रहण से पहले पुलिस ने भाई को किया गिरफ्तार

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में हेमू को तत्काल नजदीकी अस्पताल लेकर गए। चिकित्सकों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्या आपसी विवाद के चलते की गई। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर दोनों आरोपियों की पहचान कर ली है। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। अधिकारियों का दावा है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस घटना ने एक बार फिर शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पिछले कुछ दिनों में इंदौर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हत्या और चाकूबाजी की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। लगातार हो रही वारदातों से लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद घटना के पीछे की वास्तविक वजह और पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Source link
#Indore #News #दसत #क #ववद #न #लय #खन #रप #शरब #परट #म #बत #इतन #बढ #क #यवक #क #चक #घप #कर #मर #डल

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *