इंदौर से 40 किलोमीटर दूर चोरल रेंज में पेड़ काटकर वन भूमि पर कब्जा करने वालों ने वनकर्मियों पर हमला कर दिया। वनकर्मी जमीन मुक्त कराने पहुंचे थे, लेकिन कब्जा करने वाले ग्रामीणों ने पथराव शुरू कर दिया। वन विभाग के कर्मचारी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागे। पथराव के कारण दो जेसीबी मशीनों और एक वाहन के कांच फूट गए। पथराव में एक वनकर्मी भी घायल हो गया।
चोरल रेंज में शनिवार को वन विभाग का अमला अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने पहुंचा था। वन भूमि पर कब्जा करने वाले लोगों ने वन अमले पर हमला कर दिया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि कुछ लोग तलवार और कुल्हाड़ी लेकर वनकर्मियों के पीछे दौड़ पड़े और उन्हें मौके से भगाने की कोशिश की। इसके लिए उन्होंने अमले पर पथराव किया, जिसमें दो जेसीबी मशीनों और एक सरकारी वाहन के कांच टूट गए। हमले में एक वनकर्मी घायल हो गया।
यह घटना चोरल रेंज के रसकुडिया वन क्षेत्र में हुई। यहां रहने वाला गिनावल परिवार पिछले कुछ समय से वन भूमि पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा था। वन भूमि पर लगे पेड़ काटकर वहां खेती करने की तैयारी की जा रही थी। करीब 10 हेक्टेयर जमीन पर कब्जा किया जा रहा था।
कब्जे की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। अमले ने वन भूमि पर बोई गई फसल हटाई तो कुछ लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। इस बात पर पहले बहस हुई, फिर विरोध करने वाले हिंसक हो गए और पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। कुछ ग्रामीण तलवार और कुल्हाड़ी लेकर वनकर्मियों को डराने लगे। पथराव में वनकर्मी आनंद सिंह घायल हो गए। इस मामले में वनकर्मियों की शिकायत पर सिमरोल पुलिस ने प्रकरण भी दर्ज कर लिया है।
Source link
#Indore #News #वन #भम #स #कबज #हटन #गए #वनकरमय #पर #कबज #करन #वल #न #कय #हमल #वहन #क #कच #फड


