Indore News: सीए कॉन्क्लेव में AI की ताकत देखकर चौंक गए सब, फ्री टूल्स ने ही कर दिए बहुत सारे प्रोफेशनल काम

Indore News: सीए कॉन्क्लेव में AI की ताकत देखकर चौंक गए सब, फ्री टूल्स ने ही कर दिए बहुत सारे प्रोफेशनल काम

जैन चार्टेर्ड अकाउंटेंट फेडरेशन के मालवा चैप्टर के द्वारा अपने सदस्यों के लिए आर्टिफिशल इंटेलिजेंस पर सेमिनार का आयोजन किया। चैप्टर के प्रेजिडेंट सीए अपूर्व कंसल ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने कहा कि JCAF का लक्ष्य अपने सदस्यों को AI के क्षेत्र में सक्षम बनाना है जिससे वे AI, टेक्नोलॉजी और विभिन्न टूल्स का इस्तेमाल करके अपनी प्रैक्टिस में बढ़ोतरी कर क्लाइंट्स को उचित सेवा प्रदान कर सकते हैं। एआई अब एक कल्चर की तरह बढ़ रहा है। यह वर्तमान समय में सीए प्रोफेशन में बड़े बदलाव ला रहा।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सीए रिशिर सोनी ने सीए प्रोफेशन में AI के प्रयोग पर अपनी बात रखी। उन्होंने रोजमर्रा के कार्यों जैसे क्लाइंट से डाटा मांगना, उसको आर्गेनाइज करना सिखाया। इसके साथ संबंधित स्टाफ को डाटा भेजने की प्रक्रिया को स्वतः करना, AI की सहायता से ड्राफ्टिंग और कस्टमाइज करना, बिना शुल्क के अवेलेबल टूल्स से कार्य करवाना सिखाया गया। 

विभिन्न एआई टूल्स की उपयोगिता सिखाई गई

सीए अखिलेश गांधी एवं टीम के द्वारा विभिन्न एआई टूल्स और उसके उपयोग पर प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया एआई को अभी भी कई लोग सर्च इंजन की तरह प्रयोग कर रहे हैं बल्कि यह उससे कई गुना अधिक शक्तिशाली है। गांधी ने यह भी बताया कि हम फ्री टूल्स का उपयोग करके शुरुआत कर सकते हैं और फिर धीरे धीरे प्रोफेशनल टूल्स की तरफ बढ़ सकते हैं। इससे हमारी कार्यक्षमता और भी बेहतर होगी।

कार्यक्रम में जोनल चेयरमैन सीए राजेश सेलोत, सीए पुष्कर जैन, सीए आनंद जैन ने भी संबोधित किया। सीए स्वाति जैन, सीए मोहित नागोरी ने अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर, स्टॉक एनालिसिस आदि में एआई के प्रयोग पर अपनी बात रखी। कार्यक्रम में सीए वैभव जैन, सीए आदर्श जैन सहित 150 से अधिक सीए सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन सीए अमर जैन और पुलकित जैन ने किया। आभार सीए यश जैन ने माना।

Source link
#Indore #News #सए #कनकलव #म #क #तकत #दखकर #चक #गए #सब #फर #टलस #न #ह #कर #दए #बहत #सर #परफशनल #कम

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *