‘Kajol होतीं तो डिब्बा बंद हो जाता Drishyam का’ Ajay Devgn का कड़वा सच, ‘वो होतीं तो पहली फिल्म बनती ही नहीं’

‘Kajol होतीं तो डिब्बा बंद हो जाता Drishyam का’ Ajay Devgn का कड़वा सच, ‘वो होतीं तो पहली फिल्म बनती ही नहीं’



‘Kajol होतीं तो डिब्बा बंद हो जाता Drishyam का’ Ajay Devgn का कड़वा सच, ‘वो होतीं तो पहली फिल्म बनती ही नहीं’

'दृश्यम' की कहानी में विजय सालगांवकर ने पुलिस से लेकर पूरे सिस्टम को ऐसा चकमा दिया कि आज भी फिल्म के प्लॉट की चर्चा होती है. लेकिन क्या होता अगर इस कहानी में काजोल होतीं ही नहीं? 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 5' में कपिल शर्मा ने अजय देवगन के सामने इसी से जुड़ा मजेदार सवाल रख दिया. इसके बाद अजय ने ऐसा जवाब दिया, जिसे सुनकर शो का माहौल ही बदल गया.

काजोल को लेकर कपिल ने पूछा मजेदार सवाल

'दृश्यम' में विजय सालगांवकर ने पुलिस से लेकर पूरे सिस्टम को अपनी चालों से ऐसा उलझाया कि कहानी का राज आखिरी तक बना रहा. लेकिन अगर इस कहानी में काजोल की एंट्री होती तो क्या होता? कपिल शर्मा ने 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में इसी मजेदार सवाल को छेड़ दिया. निर्देशक अभिषेक पाठक से बातचीत के दौरान उन्होंने पूछा कि अगर पहले पार्ट में काजोल को कास्ट किया जाता, तो क्या वह कहानी का पूरा राज पहले ही खुलवा देतीं? अजय देवगन ने बिना एक पल गंवाए जवाब दिया, "पहली फिल्म बनती ही नहीं". अजय का यह जवाब सुनकर साफ था कि वह इसे मजाक के अंदाज में कह रहे थे. 'दृश्यम' फ्रेंचाइजी में अजय ने विजय सालगांवकर का किरदार निभाया है, जो अपने परिवार को बचाने और एक अपराध को छिपाने के लिए तरह-तरह की तरकीबें अपनाता है. वहीं, काजोल इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा नहीं हैं.

View on Instagram

'दृश्यम' की टीम के साथ नजर आएंगे अजय

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 5' के पहले एपिसोड में अजय देवगन के साथ श्रिया सरन, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव, जयदीप अहलावत और निर्देशक अभिषेक पाठक नजर आएंगे. शो में अजय के साथ खूब हंसी-मजाक देखने को मिलेगा. शो के दौरान सुनील ग्रोवर अजय देवगन की नकल करते भी दिखाई देंगे. वहीं कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा का सोना-मोना वाला अंदाज भी देखने को मिलेगा. नवजोत सिंह सिद्धू ने भी अजय देवगन के मजेदार जवाबों की तारीफ की.

कपिल ने अजय के साथ अपनी बातचीत का राज खोला

कपिल शर्मा ने अजय देवगन के साथ अपनी बातचीत को लेकर भी मजेदार किस्सा सुनाया. उन्होंने बताया कि वह अजय को पिछले 15 साल से जानते हैं, लेकिन दोनों के बीच अब तक सिर्फ 14 बार ही बातचीत हुई है. कपिल ने मजाक में कहा कि उनकी बातचीत ज्यादातर "मैं ठीक हूं, आप कैसे हैं?" तक ही सीमित रही है.

View on Instagram

26 सितंबर से शुरू होगा शो

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 5' का प्रीमियर 26 सितंबर को रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर होगा. इसके नए एपिसोड हर शनिवार स्ट्रीम किए जाएंगे. सीजन 5 में बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी और क्रिकेट जगत से जुड़े कई मेहमान नजर आएंगे. शो में तमन्ना भाटिया, सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्वेता तिवारी, अनुप सोनी, मनीष पॉल, जाकिर खान, पंकज त्रिपाठी, विकास दिव्यकीर्ति और 'द व्वान' की टीम भी नजर आएगी. क्रिकेट के दिग्गज रवि शास्त्री और सुनील गावस्कर भी शो का हिस्सा होंगे.

ये भी पढ़ें: ‘द वन’ रिव्यू: TVF की बड़ी उड़ान, लेकिन ‘तुम्बाड’ और ‘कांतारा’ वाला जादू नहीं चला

ये भी पढ़ें: “करोड़ों का प्रमोशन नहीं, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचा तहलका, इन फिल्मों ने बदल दी हिट की परिभाषा”

The post ‘Kajol होतीं तो डिब्बा बंद हो जाता Drishyam का’ Ajay Devgn का कड़वा सच, ‘वो होतीं तो पहली फिल्म बनती ही नहीं’ appeared first on Prabhat Khabar.





Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *