Kiren Rijiju Swimming Video | Arunachal River Controversy & Rahul Gandhi

Kiren Rijiju Swimming Video | Arunachal River Controversy & Rahul Gandhi

  • Hindi News
  • National
  • Kiren Rijiju Swimming Video | Arunachal River Controversy & Rahul Gandhi

8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
Kiren Rijiju Swimming Video | Arunachal River Controversy & Rahul Gandhi

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने रविवार को तैराकी करते हुए एक वीडियो X पर शेयर किया था।

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने रविवार को अरुणाचल प्रदेश की एक नदी में तैरने का वीडियो X पर पोस्ट किया है। वीडियो अरुणाचल प्रदेश की पहाड़ी नदी का है। उन्होंने लिखा है-

QuoteImage

अगर आपको तैरना नहीं आता, तो कभी गहरे पानी में न जाएं। नदी में कई लोग डूब चुके हैं। अरुणाचल प्रदेश की नदियां बहुत बड़ी और गहरी हैं।

QuoteImage

कुछ घंटों बाद किरेन ने एक और पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने राहुल गांधी से अपनी तुलना करने वालों को निशाना बनाते हुए कहा कि तैराकी उनके लिए बच्चों का खेल है।

पोस्ट में लिखा- ‘कई लोग कह रहे हैं कि मैं भी राहुल गांधी जैसा कर रहा हूं। राहुल जी शायद इसके लिए ट्रेनिंग लेते हों, लेकिन मेरी जिंदगी में यह आम बात है।’

दरअसल, जून 2026 में राहुल गांधी का निकोबार में स्कूबा डाइविंग का वीडियो सामने आया था। इसके बाद किरेन रिजिजू ने स्वराजद्वीप में स्कूबा डाइविंग की थी।

तब से यह कहा जा रहा था कि रिजिजू ने राहुल की देखा-देखी स्कूबा डाइविंग की थी। इसी के जवाब में रिजिजू ने नदी में तैराकी का वीडियो बनाया।

रिजिजू के डेली रूटीन में शामिल है स्विमिंग

केंद्रीय मंत्री रिजिजू अरुणाचल प्रदेश के वेस्ट कामेंग जिले के नाखू में जन्मे हैं। वे अरुणाचल पश्चिम लोकसभा सीट से सांसद रहे। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक 54 साल के रिजिजू यात्रा के दौरान अपने शेड्यूल में शाम 4 से 5 बजे का समय वॉक, स्विमिंग या जॉगिंग के लिए निकालते हैं।

जून में सामने आया था राहुल की स्कूबा डाइविंग का वीडियो

राहुल गांधी ने 5 जून को 16 मिनट का एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें उन्होंने बताया कि वे भारत के सबसे दक्षिणी छोर इंदिरा पॉइंट पर गए। दुनिया की सबसे शानदार कोरल रीफ (मूंगा चट्टानों) के बीच गोता लगाया था। हालांकि राहुल उस समय सरकार के ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट का विरोध करने के लिए गए थे।

15 दिन बाद रिजिजू ने स्वराज द्वीप पर स्कूबा डाइविंग की

किरेन रिजिजू अंडमान में एक इवेंट में शामिल हुए, जहां उन्होंने स्कूबा डाइविंग की। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा था- मैंने ‘टेम्पल गार्डन’ में डीप-सी स्कूबा डाइविंग की। यहां की अद्भुत समुद्री जिंदगी को सुरक्षित रखा गया है। इन द्वीपों में प्रकृति-आधारित और एडवेंचर टूरिज्म की संभावनाएं हैं।

किरेन रिजिजू और राहुल गांधी की स्कूबा डाइविंग की 2 तस्वीरें…

5 जून को राहुल गांधी ने 16 मिनट का स्कूबा डाइविंग का वीडियो शेयर किया था।

5 जून को राहुल गांधी ने 16 मिनट का स्कूबा डाइविंग का वीडियो शेयर किया था।

20 जून को किरेन रिजिजू ने अपनी स्कूबा डाइविंग का वीडियो शेयर किया। वे स्वराज द्वीप पर गए थे।

20 जून को किरेन रिजिजू ने अपनी स्कूबा डाइविंग का वीडियो शेयर किया। वे स्वराज द्वीप पर गए थे।

BJP का दावा था- राहुल की स्कूबा डाइविंग पर 26 करोड़ खर्च

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने जून में दावा किया कि राहुल गांधी की अंडमान में की गई स्कूबा डाइविंग पर 26 करोड़ खर्च किए गए थे। पूरे इकोसिस्टम ने उस खबर को फैलाया, उस स्कूबा डाइविंग को समुद्री जीवन और पर्यावरण से जोड़ा। इस तरह का प्रोपेगैंडा फैलाया गया। लेकिन अब लोग सब कुछ जानते हैं। आप सत्ता में नहीं आ सकते, तो आप देश की तरक्की, संपत्ति और हमारे भविष्य को क्यों बर्बाद करना चाहते हैं?

————————————————-

ये खबर भी पढ़ें…

जंतर-मंतर प्रदर्शन पर रिजिजू बोले- गोली कहां चली:जेन-जी हमारे बच्चे, उनसे बातचीत जरूरी; अभिजीत दीपके AAP कार्यकर्ता, छात्र नेता कैसे बन गए

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने ANI को दिए इंटरव्यू में कहा कि जेन-जी हमारे अपने बच्चे हैं और उनसे लगातार बातचीत जरूरी है। रिजिजू ने जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस की कार्रवाई का बचाव किया। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link
#Kiren #Rijiju #Swimming #Video #Arunachal #River #Controversy #Rahul #Gandhi

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *