Lock Upp 2 में बवाल, Shreya Kalra ने Ram Kapoor पर लगाए संगीन आरोप, बोलीं- Kiss करने की…

Lock Upp 2 में बवाल, Shreya Kalra ने Ram Kapoor पर लगाए संगीन आरोप, बोलीं- Kiss करने की…


नेटफ्लिक्स के मशहूर रियलिटी शो लॉकअप 2 में हाल ही में कंटेस्टेंट्स ने अपने-अपने गैंगलीडर चुने। इस दौरान शिवांगी जोशी और आकांक्षा चमोला को गैंग लीडर बनाने के लिए सबसे ज्यादा वोट और सपोर्ट मिला। लेकिन जब श्रेया कालरा का नाम सामने आया, तो घर के किसी भी सदस्य ने उन्हें अपना समर्थन नहीं दिया। यहां तक कि सीनियर एक्टर राम कपूर ने भी श्रेया को सपोर्ट करने से साफ मना कर दिया। इस बात से श्रेया कालरा बेहद नाराज हो गईं और उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने न सिर्फ सरेआम राम कपूर को फटकार लगाई, बल्कि शिल्पा शिंदे के सामने भी अपनी भड़ास निकाली।

राम कपूर के व्यवहार पर श्रेया ने उठाए सवाल

श्रेया ने राम कपूर से सपोर्ट मांगते हुए कहा कि उन्होंने राम को तीन बार सुरक्षित किया था, इसलिए कम से कम उन्हें तो सपोर्ट करना चाहिए था। राम के इनकार के बाद श्रेया ने शिल्पा के सामने एक बड़ा दावा किया। उन्होंने बताया कि जब शिवांगी जोशी एक टास्क कर रही थीं, तब राम कपूर उनके बेहद करीब आ गए थे, जिसके बाद हर्षद चोपड़ा ने उन्हें वहां से दूर किया। श्रेया ने नाराजगी जताते हुए कहा कि राम कपूर को अपनी सीमाएं तय करनी चाहिए। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अगर इस बार राम कपूर ने उन्हें किस करने की कोशिश की, तो वह उन्हें सीधे मना कर देंगी।

इसे भी पढ़ें: 72nd National Film Awards 2026: बेस्ट एक्ट्रेस Yami Gautam, बेस्ट एक्टर कौन? विजेताओं की लिस्ट में Randeep Hooda का भी नाम शामिल

सीनियॉरिटी पर बरसीं श्रेया, आगे बढ़ेगा विवाद

श्रेया ने राम पर अपना गुस्सा जारी रखते हुए कहा कि उन्होंने राम कपूर के लिए तीन टास्क जीते, लेकिन फिर भी राम कपूर ने उनके समर्थन में एक हाथ तक नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि वह ऐसी सीनियॉरिटी की इज्जत नहीं कर सकतीं और ऐसे सीनियर होने पर उन्हें अफसोस है। श्रेया ने साफ किया कि अगर फराह मैम भी उनसे इस बारे में पूछेंगी, तो वह अपनी बात पर टिकी रहेंगी। राम कपूर को आड़े हाथों लेने के बाद अब घर का माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया है।





Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *