![]()
बालाघाट जिले की चंदन नदी में बह गए बालक सूर्यांश देशमुख (11) का शव सोमवार सुबह बरामद कर लिया गया। रविवार शाम दोस्तों के साथ नहाने के दौरान वह तेज बहाव में बह गया था। करीब 15 घंटे बाद उसका शव घटनास्थल से लगभग 200 से 300 मीटर दूर झाड़ियों में फंसा मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना रविवार शाम 4 से 5 बजे के बीच वारासिवनी थाना क्षेत्र के मरारी मोहल्ला में हुई थी। सूर्यांश, देवेंद्र देशमुख का बेटा था। परिजनों और पुलिस को घटना की जानकारी मिलने में एक से दो घंटे की देरी हुई, जिसके कारण समय पर बचाव कार्य शुरू नहीं हो सका। बारिश के कारण नदी में पानी का बहाव तेज था। बालाघाट से एसडीईआरएफ की टीम भी बचाव के लिए पहुंची थी, लेकिन रात होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया गया था। सोमवार सुबह टीम के फिर से पहुंचने से पहले ही शव बरामद कर लिया गया। देर से मिली सूचना, रातभर चला सर्च ऑपरेशन घटना की जानकारी परिजनों और पुलिस को देर से मिली, जिसके बाद पुलिस और एसडीईआरएफ की टीम ने रातभर नदी में तलाश अभियान चलाया। अंधेरा और तेज बहाव के कारण रात में रेस्क्यू रोकना पड़ा। सोमवार सुबह टीम के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने पुलिस की मौजूदगी में झाड़ियों में फंसा शव बाहर निकाला। तस्वीरे देखिए… पुलिस के अनुसार, वारासिवनी थाना क्षेत्र के मरारी मोहल्ला निवासी सूर्यांश देशमुख रविवार शाम अपने दोस्तों पार्थ, साहिल, भानु, अनोख और श्रेयांश के साथ चंदन नदी में नहाने गया था। नहाने के दौरान दो बच्चों को साथियों ने बचा लिया, लेकिन सूर्यांश गहरे पानी में बह गया। घबराए बच्चे बिना किसी को बताए घर लौट आए। बाद में सूर्यांश के घर नहीं पहुंचने पर पूछताछ में घटना का खुलासा हुआ। सूर्यांश अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था और सातवीं कक्षा का छात्र था। उसकी मौत से परिवार में शोक का माहौल है। वारासिवनी पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Source link
#घट #बद #झडय #म #फस #मल #बलक #क #शव #बलघट #क #चदन #नद #म #दसत #क #सथ #नहन #गय #थ #तज #बहव #म #बह #Balaghat #Madhya #Pradesh #News


