Lock Upp 2 Winner: शिवांगी जोशी को पीछे छोड़ श्रेया कालरा बनीं 'लॉक अप 2' की विनर, जीते 1 करोड़ रुपए

Lock Upp 2 Winner: शिवांगी जोशी को पीछे छोड़ श्रेया कालरा बनीं 'लॉक अप 2' की विनर, जीते 1 करोड़ रुपए



Lock Upp 2 Winner: शिवांगी जोशी को पीछे छोड़ श्रेया कालरा बनीं 'लॉक अप 2' की विनर, जीते 1 करोड़ रुपए

Lock Upp: Sach Ya Sazaa Winner: करीब 35 दिन तक चले ड्रामा, इमोशनल खुलासों, तगड़े टास्क और हाई-वोल्टेज फाइट्स के बाद आखिरकार ‘लॉक अप: सच या सजा’ को अपना विनर मिल गया है. श्रेया कालरा ने ग्रैंड फिनाले में बाजी मारते हुए ट्रॉफी अपने नाम कर ली, जबकि शिवांगी जोशी रनर-अप रहीं. पूरे सीजन श्रेया अपने बेबाक अंदाज, दमदार गेम, विवादों और बिना डरे अपनी बात रखने की वजह से सबसे अलग नजर आईं. कई बार उन्हें ट्रोल भी किया गया, लेकिन उन्होंने हर चुनौती का सामना किया और आखिर में ट्रॉफी अपने नाम कर ली.

फिनाले में इन 5 कंटेस्टेंट्स के बीच थी टक्कर

View on Instagram

ग्रैंड फिनाले में श्रेया कालरा, शिवांगी जोशी, राम कपूर, शिल्पा शिंदे और योगेश रावत के बीच ट्रॉफी की कांटे की टक्कर देखने को मिली. आखिरी टास्क, ज्यूरी के सवाल और पूरे सीजन के प्रदर्शन के बाद फाइनली श्रेया कालरा को इस सीजन का विनर अनाउंस किया गया. वहीं शिवांगी जोशी रनर-अप रहीं. रिजल्ट सुनते ही श्रेया काफी इमोशनल हो गईं और अपनी खुशी जाहिर करती नजर आईं.

ट्रॉफी के साथ मिला ₹1 करोड़ का कैश प्राइज

श्रेया कालरा ने ‘लॉक अप: सच या सजा’ की ट्रॉफी जीतने के साथ ₹1 करोड़ का कैश प्राइज भी अपने नाम किया.

शुरुआत से ही गेम में रहीं सबसे आगे

View on Instagram

श्रेया कालरा ने शो की शुरुआत से ही अपने बेखौफ अंदाज से सभी का ध्यान खींचा. उन्होंने हर टास्क में पूरी ताकत लगाई और अपनी राय खुलकर रखी. कई बार उनके फैसलों पर सवाल भी उठे, लेकिन उन्होंने कभी अपना गेम नहीं बदला. यही कॉन्फिडेंस उन्हें फिनाले तक लेकर आया.

हाई-वोल्टेज ड्रामे के बीच भी रहीं सबसे आगे

पूरे सीजन श्रेया कालरा कई बड़े विवादों का हिस्सा रहीं. राम कपूर के साथ पर्सनल बाउंड्री को लेकर बहस, आकांक्षा चौधरी संग हाई-वोल्टेज लड़ाई, कुशाल टंडन के DM वाला मामला और कई तीखी नोकझोंक ने उन्हें लगातार सुर्खियों में रखा. हालांकि इन सबके बीच उन्होंने गेम पर अपनी पकड़ मजबूत रखी और आखिर में ट्रॉफी अपने नाम कर ली.

ये भी पढ़ें: Lock Upp 2 की फाइनलिस्ट श्रेया कालरा कौन हैं? TikTok से शुरू हुआ सफर, आज हैं शो की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट

The post Lock Upp 2 Winner: शिवांगी जोशी को पीछे छोड़ श्रेया कालरा बनीं 'लॉक अप 2' की विनर, जीते 1 करोड़ रुपए appeared first on Prabhat Khabar.





Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *