Maharashtra:मुंबई में इस्राइली महावाणिज्यदूत भारत की जश्न-ए-आजादी में शरीक, सरकार के कार्यक्रम पर क्या बोले? – Maharashtra Updates 15th August Mumbai Israeli Consul General Nagpur Pune Cm Fadnavis Crime Politics News

Maharashtra:मुंबई में इस्राइली महावाणिज्यदूत भारत की जश्न-ए-आजादी में शरीक, सरकार के कार्यक्रम पर क्या बोले? – Maharashtra Updates 15th August Mumbai Israeli Consul General Nagpur Pune Cm Fadnavis Crime Politics News

मुंबई में इस्राइली महावाणिज्यदूत और अन्य विदेशी मेहमान 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर भारत की जश्न-ए-आजादी में शरीक हुए। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित महाराष्ट्र सरकार के इस कार्यक्रम पर इस्राइल के महावाणिज्यदूत यानिव रेवाच ने कहा, इस कार्यक्रम में आकर बहुत खुशी और सम्मान महसूस हो रहा है। मैं मुख्यमंत्री के बगल में बैठा था और उनके द्वारा आमंत्रित किया जाना मेरे लिए सम्मान की बात है। हम भारत और देश की जनता को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं। उन्होंने कहा, भारत और इस्राइल के बीच साझेदारी केवल हमारे प्रधानमंत्रियों के बीच की साझेदारी नहीं है। दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच बहुत मजबूत बंधन है, इसी के साथ-साथ भारत और इस्राइल के लोगों के बीच भी साझेदारी है। हम सांस्कृतिक सहयोग के साथ-साथ कृषि और जल क्षेत्र में भी सहयोग करते हैं। हमारी सबसे खूबसूरत परियोजनाओं में से एक छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा है। इस्राइल में कुछ महीनों में इसका उद्घाटन होने वाला है।




इस्राइल के ही दफ्तर में उप महावाणिज्यदूत अविशाग हेफर ने इस कार्यक्रम के बारे में कहा, ‘यह मेरा यहां दूसरा स्वतंत्रता दिवस है… पहली बार जब मैं यहां आई थी, तो मुझे मुंबई शहर की ऊर्जा से अभ्यस्त होने में थोड़ा समय लगा था… अब दूसरा स्वतंत्रता दिवस के समय खुशी हो रही है।

Source link
#Maharashtraमबई #म #इसरइल #महवणजयदत #भरत #क #जशनएआजद #म #शरक #सरकर #क #करयकरम #पर #कय #बल #Maharashtra #Updates #15th #August #Mumbai #Israeli #Consul #General #Nagpur #Pune #Fadnavis #Crime #Politics #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *