बैतूल में ‘फ्रीडम रन’ में मंत्री-कलेक्टर भी दौड़े:  सड़कों पर उमड़ा देशभक्ति का जोश; स्वस्थ-सशक्त भारत का संदेश दिया – Betul News

बैतूल में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार को ‘फ्रीडम रन-हम दौड़ेंगे, देश के लिए’ का आयोजन किया गया। इस दौड़ को लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम से मंत्री डीडी उइके और कलेक्टर डॉ. सौरभ सोनवाने ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आयोजन के दौरान मंत्री और कलेक्टर ने बच्चों के साथ दौड़ में हिस्सा लेकर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। इस ‘फ्रीडम रन’ में बड़ी संख्या में बच्चे, युवा और अन्य नागरिक शामिल हुए। सफेद टी-शर्ट पहने प्रतिभागियों ने शहर की सड़कों पर दौड़ लगाते हुए स्वस्थ भारत, सशक्त भारत और विकसित भारत का संदेश दिया। पूरे आयोजन में देशभक्ति का माहौल देखा गया। यह दौड़ स्टेडियम से शुरू होकर शिवाजी प्रतिमा चौक, मुल्लाजी पेट्रोल पंप, लल्ली चौक, कोतवाली थाना, कमानी गेट, गणेश चौक, जेएच कॉलेज चौक और आईसीएच चौराहा होते हुए शिवाजी ऑडिटोरियम पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। प्रतिभागियों ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र निर्माण में अपनी सहभागिता का संदेश दिया।

Source link
#बतल #म #फरडम #रन #म #मतरकलकटर #भ #दड #सडक #पर #उमड #दशभकत #क #जश #सवसथसशकत #भरत #क #सदश #दय #Betul #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *