MP: जबलपुर में 11 किलो गांजा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार, दो अन्य पर कार्रवाई; क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई

MP: जबलपुर में 11 किलो गांजा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार, दो अन्य पर कार्रवाई; क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई

क्राइम ब्रांच और माढ़ोताल थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सिहोरा ले जाई जा रही गांजे की खेप पकड़ी गई। पुलिस ने दीनदयाल बस स्टैंड के पास से एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 11 किलो 301 ग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 5 लाख 65 हजार रुपये है, जब्त किया। आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने इस मामले में दो अन्य आरोपियों के खिलाफ भी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।


पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मुखबिर से मिली सूचना पर क्राइम ब्रांच और माढ़ोताल थाना पुलिस ने शनिवार रात दीनदयाल बस स्टैंड के पास घेराबंदी कर प्रिंस बर्मन (22) निवासी कंकाली मोहल्ला, वार्ड क्रमांक-3, सिहोरा को पकड़ा। उसके पास मौजूद दो बैगों की तलाशी लेने पर 11 पैकेटों में कुल 11 किलो 301 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

पढे़ं:  ‘बीएलओ चुनाव आयोग की आधारशिला हैं’, इंदौर पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार बोले; क्या-क्या कहा? 

पूछताछ में प्रिंस बर्मन ने बताया कि यह गांजा उसे जय सेलर, निवासी कंकाली मोहल्ला, सिहोरा ने सिवनी में दिया था और इसे मुकेश साहू, निवासी कटरा मोहल्ला, सिहोरा तक पहुंचाने के लिए कहा था। पुलिस ने आरोपी प्रिंस बर्मन के कब्जे से बरामद गांजा जब्त कर लिया है। मामले में प्रिंस बर्मन, मुकेश साहू और जय सेलर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Source link
#जबलपर #म #कल #गज #जबत #एक #आरप #गरफतर #द #अनय #पर #कररवई #करइम #बरच #क #बड #कररवई

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *