Neeraj Chopra Javelin Live:85.99 मीटर के साथ श्रीलंका के रुमेश सबसे आगे, नीरज दूसरे स्थान पर – Neeraj Chopra Javelin Live Updates Lausanne Diamond League Results Commentary From Javelin Throw Event

Neeraj Chopra Javelin Live:85.99 मीटर के साथ श्रीलंका के रुमेश सबसे आगे, नीरज दूसरे स्थान पर – Neeraj Chopra Javelin Live Updates Lausanne Diamond League Results Commentary From Javelin Throw Event

11:59 PM, 21-Aug-2026

Neeraj Chopra Javelin Live: पहला प्रयास

  • लुसाने डायमंड लीग के जैवलिन थ्रो मुकाबले में पहले प्रयास के बाद श्रीलंका के रुमेश थरंगा पथिरागे 85.99 मीटर के शानदार थ्रो के साथ शीर्ष पर हैं।
  • नीरज चोपड़ा ने 83.54 मीटर का थ्रो कर दूसरे स्थान पर अपनी जगह बनाई है।
  • एंडरसन पीटर्स 77.96 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
  • वहीं केशोर्न वॉलकॉट, याकूब वाडलेच और आर्तुर फेल्फनर क्रमशः 77.64, 77.32 और 74.21 मीटर के थ्रो के साथ उनके पीछे हैं।

Neeraj Chopra Javelin Live:85.99 मीटर के साथ श्रीलंका के रुमेश सबसे आगे, नीरज दूसरे स्थान पर – Neeraj Chopra Javelin Live Updates Lausanne Diamond League Results Commentary From Javelin Throw Event

(फोटो क्रेडिट: https://lausanne.diamondleague.com/programme-results/)

11:57 PM, 21-Aug-2026

Neeraj Chopra Javelin Live: जैवलिन थ्रो इवेंट शुरू हुआ

लुसाने डायमंड लीग में जैवलिन थ्रो का मुकाबला शुरू हो गया है। एथलीट्स बारी-बारी से अपने प्रयास कर रहे हैं और शुरुआती थ्रो के साथ ही मुकाबले का रोमांच बढ़ने लगा है। अब सभी की नजरें पहले प्रयास पर हैं कि कौन शुरुआत में बढ़त बनाने में कामयाब रहता है।

11:34 PM, 21-Aug-2026

Neeraj Chopra Javelin Live: कौन-कौन पेश करेगा चुनौती?

(फोटो क्रेडिट: https://lausanne.diamondleague.com/programme-results/)

11:26 PM, 21-Aug-2026

Neeraj Chopra Javelin Live: अरशद-वेबर लुसाने डायमंड लीग से हटे

  • मौजूदा विश्व चैंपियन अरशद नदीम और जर्मनी के यूरोपीय चैंपियन जूलियन वेबर के हटने से लुसाने डायमंड लीग की चमक कुछ फीकी पड़ गई है। 
  • नदीम 2024 के ओलंपिक में 92.97 मीटर के रिकॉर्ड थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीतने के बाद से संघर्ष कर रहे हैं। 
  • इस सत्र में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 78.63 मीटर रहा है। उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में 77.41 मीटर के साथ नौवां स्थान हासिल किया था। 
  • वेबर ने बर्मिंघम में यूरोपीय चैंपियनशिप में 90.40 मीटर भाला फेंककर स्वर्ण पदक जीता था। 
  • त्रिनिदाद और टोबैगो के मौजूदा विश्व चैंपियन केशोर्न वालकॉट और ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स की मौजूदगी के कारण अब भी मुकाबला कड़ा है। 
  • अमेरिका के विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता कर्टिस थॉम्पसन और चेक गणराज्य के ओलंपिक रजत पदक विजेता जैकब वाडलेज भी इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले नौ खिलाड़ियों में शामिल हैं। 

11:19 PM, 21-Aug-2026

Neeraj Chopra Javelin Live: नीरज के लिए क्यों अहम है लुसाने चरण 

  • नीरज पिछले साल सितंबर से पीठ के निचले हिस्से की चोट से परेशान रहे हैं। इसके कारण उनकी वापसी दोहा में आयोजित डायमंड लीग तक टल गई थी।
  • ग्लास्गो में वह पूरी तरह से फिट नहीं थे, लेकिन फिर भी 85.83 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ रजत पदक जीतने में सफल रहे।
  • राष्ट्रमंडल खेलों के बाद नीरज स्विट्जरलैंड के बील चले गए थे, जहां वह अपने बचपन के कोच जयवीर चौधरी और फिजियो ईशान मारवाह के साथ अभ्यास कर रहे थे।
  • नीरज के लिए सत्र के आखिर में होने वाले डायमंड लीग फाइनल की रैंकिंग में ऊपर पहुंचने के लिए लुसाने में होने वाली प्रतियोगिता महत्वपूर्ण है।
  • वह फिलहाल छह अंकों के साथ सातवें स्थान पर हैं। रैंकिंग में शीर्ष छह खिलाड़ी चार और पांच सितंबर को ब्रुसेल्स में होने वाले डायमंड लीग फाइनल में भाग लेंगे।  

11:19 PM, 21-Aug-2026

Neeraj Chopra Javelin Live: आज नीरज पेश करेंगे चुनौती

भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा शुक्रवार को लुसाने डायमंड लीग में चुनौती पेश करते नजर आएंगे। ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों के बाद यह पहला मौका होगा जब नीरज किसी प्रतियोगिता में प्रतिस्पर्धा करेंगे। इस दौरान नीरज की नजरें डायमंड लीग फाइनल में जगह बनाने पर होंगी। नीरज के सामने लुसाने में सबसे बड़ी चुनौती श्रीलंका के उभरते सितारे रुमेश पथिरागे होंगे। पथिरागे राष्ट्रमंडल खेलों के विजेता हैं और शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। 

11:02 PM, 21-Aug-2026

Neeraj Chopra Javelin Live: 85.99 मीटर के साथ श्रीलंका के रुमेश सबसे आगे, नीरज दूसरे स्थान पर

Neeraj Chopra Javelin Throw Live Updates: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा लुसाने डायमंड लीग में चुनौती पेश करते नजर आएंगे। ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों के बाद यह पहला मौका होगा जब नीरज किसी प्रतियोगिता में प्रतिस्पर्धा करेंगे। कुछ ही देर में मुकाबला शुरू होगा। आप यहां पल-पल के अपडेट्स पढ़ सकते हैं…

Source link
#Neeraj #Chopra #Javelin #Live85.99 #मटर #क #सथ #शरलक #क #रमश #सबस #आग #नरज #दसर #सथन #पर #Neeraj #Chopra #Javelin #Live #Updates #Lausanne #Diamond #League #Results #Commentary #Javelin #Throw #Event

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *