क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच

क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच

PM Kisan Yojana Rakshabandhan Installment: त्योहारों के मौसम में अक्सर सोशल मीडिया पर कई तरह की खबरें और वीडियोज वायरल होने लगते हैं. आजकल रक्षाबंधन के मौके पर भी एक ऐसा ही मैसेज और वीडियो व्हाट्सएप और फेसबुक पर तेजी से तैर रहा है. जिसने करोड़ों को किसानों हैरत में डाल दिया है. दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार रक्षाबंधन के खास तोहफे के तौर पर पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के बैंक खातों में 4000 रुपये की 24वीं किस्त भेजने जा रही है. 

इस दावे के सामने आते ही किसानों में हलचल मच गई और लोग एक-दूसरे को यह वीडियो शेयर करने लगे. चूंकि पीएम किसान योजना देश के छोटे और सीमांत किसानों के लिए एक बड़ा आर्थिक सहारा है. इसलिए लोग इस खबर को सच मान बैठे. लेकिन क्या वाकई सरकार त्योहार पर किसानों को दोगुनी रकम देने जा रही है. चलिए आपको बताते हैं इस पूरे मामले का असली सच.

रक्षाबंधन पर 4000 रुपये मिलने का दावा 

इंटरनेट पर जब भी कोई योजना या पैसों से जुड़ी बात आती है. तो लोग बिना सोचे-समझे उस पर भरोसा कर लेते हैं. इस बार वायरल हो रहे वीडियो में बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा गया है कि रक्षाबंधन पर किसानों की बल्ले-बल्ले होने वाली है और सरकार सीधे 4 हजार रुपये उनके खातों में ट्रांसफर करेगी. आमतौर पर पीएम किसान योजना के तहत हर चार महीने में 2000 रुपये की किस्त दी जाती है. ऐसे में 4000 रुपये का दावा देखकर किसान बेहद उत्साहित हो गए.

वीडियो को इस तरह से एडिट और पेश किया गया है कि पहली नजर में कोई भी आसानी से धोखा खा जाए. कई लोग इसे सच मानकर अपने नजदीकी सीएससी सेंटरों और बैंकों के चक्कर काटने की तैयारी तक करने लगे थे. इंटरनेट पर तेजी से फैलती इस सनसनीखेज खबर ने चारों तरफ ऐसा माहौल बना दिया कि वाकई 24वीं किस्त के तौर पर किसानों को 4000 रुपये भेजे जाएंगे. लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है.

क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच

AI से बना फर्जी वीडियो

जब यह सनसनीखेज दावा सरकार तक पहुंचा तो सरकारी एजेंसी PIB Fact Check ने तुरंत इसकी पड़ताल शुरू की. जांच में सामने आया कि यह पूरा दावा पूरी तरह से फर्जी और भ्रामक है. पीआईबी ने आधिकारिक तौर पर साफ किया कि केंद्र सरकार ने रक्षाबंधन पर 4000 रुपये देने या 24वीं किस्त जारी करने को लेकर ऐसा कोई भी फैसला नहीं लिया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो असल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से तैयार किया गया एक फर्जी वीडियो है.

आपको बता दें कि पीएम मोदी ने योजना की 23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी कर दी थी. इसके बाद से भारत सरकार की ओर से 24वीं किस्त को लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. इसलिए सोशल मीडिया पर चल रहे इस फर्जी वीडियो पर बिल्कुल भरोसा न करें.

यह भी पढ़ें: गमले में भिंडी उगानी है तो इन बातों का रखें ध्यान

ऐसे चेक करें सही जानकारी

इंटरनेट पर व्यूज, लाइक्स और फॉलोअर्स बटोरने के लिए आजकल इस तरह की फर्जी खबरें खूब फैलाई जा रही हैं. ऐसे में देश के किसानों और आम नागरिकों को काफी सतर्क रहने की जरूरत है. सरकारी जांच एजेंसियों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अंजान सोर्स से आने वाले संदिग्ध वीडियो को बिना सोचे-समझे आगे फॉरवर्ड न करें. अगर आपको किसी भी सरकारी योजना को लेकर कोई शक हो. 

क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच

तो सीधे आधिकारिक सरकारी पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर जाकर अपना स्टेटस चेक करें. इसके अलावा किसी भी वायरल दावे की हकीकत जानने के लिए आप सीधे पीआईबी फैक्ट चेक टीम को अपनी शिकायत भेज सकते हैं. किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने और अपनी बैंकिंग डिटेल कभी भी किसी के साथ शेयर न करें. क्योंकि ऐसे फर्जी वीडियोज के जरिए साइबर फ्रॉड करने वाले ठग किसानों को निशाना बनाने की फिराक में रहते हैं.

यह भी पढ़ें: 1 क्विंटल गन्ने से कितनी चीनी बनती है, क्या है इसका प्रोसेस?



Source link
#कय #कसन #क #रकषबधन #पर #मलग #रपय #जन #पएम #कसन #यजन #क #सच

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *