NEET Paper Leak Protest | Nationwide Student Agitation & Police Clash

NEET Paper Leak Protest | Nationwide Student Agitation & Police Clash

नई दिल्ली3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
NEET Paper Leak Protest | Nationwide Student Agitation & Police Clash

NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन देशभर में जारी है। बिहार में आज बंद है। इस दौरान पटना और सीवान में छात्रों ने पुलिस पर पथराव किया।सीवान में पथराव से SP घायल हो गए। इसके बाद पुलिस को करीब 10 राउंड फायरिंग करना पड़ी। प्रदर्शन में शामिल हुए तेजप्रताप यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, लखनऊ और सहारनपुर समेत कई शहरों में प्रदर्शन हो रहे हैं। प्रयागराज में बारिश के बीच 1000 से ज्यादा छात्र-छात्राएं सड़कों पर उतर आए। मध्यप्रदेश के 20 शहरों में प्रदर्शन हो रहा है। इंदौर में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है।

बिहार: बंद के दौरान सीवान में 10 राउंड फायरिंग:6 जिलों में पत्थरबाजी, भागलपुर में लाठीचार्ज, पुलिस को जान बचाकर भागना पड़ा

पटना। NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिसंक होता जा रहा है। सीवान में प्रदर्शनकारियों ने जमकर पत्थरबाजी की, पुलिस पर हमला किया।

भीड़ को हटाने के लिए पुलिस ने पहले आंसू गैस के गोले दागे गए। 10 राउंड से ज्यादा सीधी फायरिंग हुई है। प्रदर्शनकारी की पत्थर से सीवान एसपी पूरन झा के हाथ में चोट लगी है।

करीब 6 जिलों में पत्थर चले हैं। इधर, छपरा में छात्रों ने उग्र प्रदर्शन करते हुए सरकारी बिल्डिंग में चढ़कर पोस्टर फाड़े। बैरिकेडिंग लेकर भागते नजर आए। बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी सड़क पर उतरे हैं, इस दौरान जज की गाड़ी भी फंसी दिखी। है। पढ़ें पूरी खबर.. उत्तर प्रदेश: प्रयागराज में बारिश के बीच 1000 छात्र जुटे,CJP के समर्थन में नारेबाजी, कोई संविधान तो कोई बैनर लेकर पहुंचा

लखनऊ। यूपी में शनिवार को ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के समर्थन में प्रयागराज, लखनऊ और सहारनपुर समेत कई शहरों में प्रदर्शन हो रहे हैं। प्रयागराज में बारिश के बीच 1000 से ज्यादा छात्र-छात्राएं सड़कों पर उतर आए। सुबह 10 बजे से ही छात्र पत्थर गिरजाघर पर जुटने लगे। थोड़ी देर में जिलाधिकारी (DM) कार्यालय की ओर मार्च निकालेंगे। पढ़ें पूरी खबर…

मध्यप्रदेश:20 जिलों में प्रदर्शन, इंदौर में प्रदर्शनकारियों की ड्रोन से निगरानी, 5 स्टूडेंट्स से शुरू हुए धरने को अब हजारों का समर्थन

भोपाल। दिल्ली में चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में मध्य प्रदेश में भी प्रदर्शन जारी है। 20 जिलों में छात्र, युवा समेत कई लोग आंदोलनरत हैं। यहां धरना, रैली और ज्ञापन दिए जा रहे हैं।

शुक्रवार को इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, धार, मऊगंज, नर्मदापुरम, झाबुआ, सिंगरौली, भिंड, टीकमगढ़, शाजापुर, सतना, सीधी, रतलाम, रीवा, बैतूल, उमरिया, बड़वानी और श्योपुर जिलों में स्टूडेंट्स के प्रदर्शन देखने को मिले।

प्रदेश का सबसे लंबे समय से प्रदर्शन इंदौर में चल रहा है। यहां टंट्या भील चौराहे पर पिछले 25 दिनों से छात्र आंदोलनरत हैं। शुरुआत केवल 5 विद्यार्थियों ने धरने से की थी। अब यहां रोज हजारों प्रदर्शनकारी पहुंच रहे हैं। पुलिस इन पर ड्रोन से लगातार निगरानी रख रही है। प्रदर्शन में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर…

पंजाब: जेन-Z का प्रदर्शन जारी, जालंधर में DC ऑफिस के सामने पोस्टर लेकर बैठे

जालंधर में प्रदर्शन के लिए जुटे Gen-Z।

जालंधर में प्रदर्शन के लिए जुटे Gen-Z।

जालंधर। पंजाब में आज शनिवार को नीट पेपर लीक मामले में Gen-Z सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। जालंधर में बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स डीसी ऑफिस घेरने पहुंचे। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने कहा- हम धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लेकर रहेंगे, तब तक नहीं मानेंगें।

प्रदर्शन को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड पर है। डीसी कॉम्प्लेक्स के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। डीसी ऑफिस जाने वाले प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग की गई है। पढ़ें पूरी खबर…

उत्तराखंड: 7 शहरों में प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका; पुलिस से भिड़े

देहरादून। NEET पेपर लीक, केंद्र सरकार की शिक्षा नीतियों और छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को उत्तराखंड के देहरादून, हल्द्वानी, नैनीताल, अल्मोड़ा, टिहरी, रुड़की और रुद्रप्रयाग में प्रदर्शन हुए। देहरादून में कांग्रेस के पुतला दहन प्रदर्शन के साथ ही CJP समर्थित कॉलेज छात्रों ने घंटाघर पर प्रदर्शन कर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।

इस प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष उमा सिसोदिया और पार्टी कार्यकर्ता भी शामिल हुए। वहीं, हल्द्वानी में धर्मेंद्र प्रधान की प्रतीकात्मक अर्थी निकालने के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हुई। पढ़ें पूरी खबर…

——————-

ये खबर भी पढ़ें:

जंतर-मंतर पर घायल हुई साक्षी पर पुलिस का पहरा क्यों:ICU, लिफ्ट, कॉरिडोर में जवान तैनात; रिपोर्टर को रोका, परिवार खामोश

नई दिल्ली। दिल्ली के राममनोहर लोहिया अस्पताल की पांचवी मंजिल। यहीं 21 साल की साक्षी भर्ती है। साक्षी 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में शामिल होने जंतर-मंतर गई थी। तभी पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। भगदड़ मची और साक्षी भीड़ के नीचे दब गई। इसके बाद से वह अस्पताल में है।

कहानी बस इतनी नहीं है। मैं साक्षी से मिलने अस्पताल गई तो एक अजीब बात महसूस हुई। गेट पर, लिफ्ट के बाहर और साक्षी के वार्ड के बाहर हर जगह पुलिस है। क्यों? यह समझ नहीं आया। साक्षी तक पहुंचने की कोशिश की तो पुलिसवालों ने रोक दिया। क्यों का जवाब मिल गया। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

Source link
#NEET #Paper #Leak #Protest #Nationwide #Student #Agitation #Police #Clash

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *