उसने मुझे मई में Block कर दिया और बातचीत ही बंद कर दी। इसके बाद हत्या का विचार आया। डबरा से ही पेट्रोल की बोतल लेकर निकला था। दोनों ने बातचीत की और सर…और पढ़ें

HighLights
- उसने शादी का पूछा तो पलक ने मना कर दिया।
- पिता राधेश्याम ने उसके लिए लड़का देख लिया है
- और वह माता पिता की पसंद से ही शादी करेगी।
नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। बैंककर्मी पलक काशिव की हत्या के आरोपित मयंक शाक्य टूट गया। आरोपित हत्या के इरादे से ही आया था। डबरा से बैग में पेट्रोल लेकर आया था। पुलिस ने बुधवार को मयंक को कोर्ट पेश कर रिमांड पर ले लिया है। हत्याकांड की कड़ियां जोड़ी जा रही है।
तपेश्वरी बाग(खजराना) निवासी 26 वर्षीय पलक की रविवार को घर में अधजली अवस्था में लाश मिली थी। पुलिस ने सोमवार रात उसके प्रेमी मयंक पुत्र किशनलाल शाक्य निवासी चिनोर रोड़ डबरा(ग्वालियर) को पकड़ा।
आरोपित इलेक्ट्रिशियन है। उसने पूछताछ में बताया सिंगिग एप स्टार मैकर्स पर गाने गाता है। 2021 में एप पर ही पलक से परिचय हुआ था। दोनों की दोस्ती हो गई थी। पलक पढ़ाई के साथ ICICI बैंक में नौकरी कर रही थी। मयंक ने बताया अचानक पलक का व्यवहार बदल गया।
उसने मुझे मई में Block कर दिया और बातचीत ही बंद कर दी। इसके बाद हत्या का विचार आया। डबरा से ही पेट्रोल की बोतल लेकर निकला था। दोनों ने बातचीत की और सराफा चौपाटी पर खाने पीने गए।
रुम पर आकर शादी का पूछा तो पलक ने मना कर दिया। उसने कहा कि पिता राधेश्याम ने उसके लिए लड़का देख लिया है और वह माता पिता की पसंद से ही शादी करेगी।
इस पर मयंक भड़क गया और पलंक को जमीन पर पटक दिया। उसने मुंह दबा कर हत्या की और शरीर के उपरी हिस्से पर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी।
मयंक ने खुद सब्जी काटी और शव किचन में गैस चूल्हे के पास पटक दिया। उसने बर्नर निकाल कर हादसा दर्शाने का प्रयास किया। टीआई मनोज सेंधव के मुताबिक आरोपित ने जले वस्त्र बैग में रखे और फरार हो गया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
Source link
#Palak #Murder #Case #बककरम #यवत #क #जलन #क #लए #डबर #स #पटरल #लकर #आय #थ #परम


