Ramayana: यश की परफॉर्मेंस देख रावण को होगा गर्व, बोले रामायण एक्टर, Bollywood Hindi News

Ramayana: यश की परफॉर्मेंस देख रावण को होगा गर्व, बोले रामायण एक्टर, Bollywood Hindi News


नितेश तिवारी की रामायण में भगवान इंद्र का किरदार निभाने वाले एक्टर कुणाल कपूर ने रणबीर कपूर और यश को लेकर अपने फैंस के साथ बात की। उन्होंने कहा कि यश की परफॉर्मेंस देख रावण को गर्व होगा। 

नितेश तिवारी की रामायण का ट्रेलर रिलीज होने में कुछ घंटे बाकी हैं। फिल्म को लेकर फैंस के बीच बज बना हुआ है। इस फिल्म में भगवान इंद्र का किरदार निभाने वाले एक्टर कुणाल कपूर ने फैंस के सवालों का जवाब देकर फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है। यश की परफॉर्मेंस के बारे में बात करते हुए कुणाल ने कहा कि उनकी परफॉर्मेंस देख रावण को गर्व होगा।

कुणाल कपूर निभाएंगे भगवान इंद्र का किरदार

कुणाल कपूर ने अपने एक्स पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की जो फैन जनरेटेड तस्वीरें थीं। उन्होंने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा- इस सब आर्ट के लिए धन्यवाद। ऐरावत और मैं इसके लिए आभारी हैं। वैसे मुझे नहीं पता था थंडर के देवता का कभी ब्लॉन्ड वालों का दौर भी था।

भगवान इंद्र के रूप में नजर आएंगे कुणाल कपूर

यश की परफॉर्मेंस पर क्या बोले कुणाल कपूर?

कुणाल के इसी पोस्ट पर लोगों के कमेंट्स आए हैं और उन्होंने फैंस को रिप्लाई भी किया है। एक यूजर ने कमेंट लिखकर पूछा की यश की परफॉर्मेंस कैसी है? कुणाल ने कहा- अद्भुत! रावण को गर्व होगा। एक यूजर ने पूछा कि रणबीर कपूर के साथ काम करने का उनका अनुभव कैसा रहा? उन्होंने कहा- एक ऐसा स्टार जिसके ऊपर स्टारडम का बोझा नहीं है।

कुणाल को इंद्र के रूप में देखने के लिए उत्साहित हैं फैंस

बहुत सारे यूजर्स ने कुणाल कपूर की तारीफ की। एक यूजर ने लिखा- आप देव राज इंद्र के लुक में बहुत अच्छे लगेंगे। आपको देखने के लिए बहुत उत्साहित हूं। ऑल द बेस्ट। एक दूसरे यूजर ने लिखा- आप इंद्र के रूप में शानदार लगने वाले हैं। एक ने कहा- मुझे पता है ये रोल आप पर बिल्कुल सटीक बैठेगा।

कब रिलीज हो रहा रामायण का ट्रेलर?

रामायण की बात करें तो फिल्म के पहले पार्ट का ट्रेलर 30 जुलाई सुबह 4:15 पर रिलीज किया जाएगा। पहला पार्ट इसी साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगा। राम के रूप में रणबीर के लुक से पर्दा हटा दिया गया है। अभी रावण के किरदार से पर्दा नहीं हटा है। फैंश यश को रावण का किरदार देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।

राम के रूप में रणबीर कपूर

नितेश तिवारी की रामायण की कास्ट

नितेश तिवारी की रामायण को नमित मल्होत्रा ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में साई पल्लवी सीता के रूप में नजर आएंगी।रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे। सनी देओल भगवान हनुमान के रूप में नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म में लारा दत्ता, अरुण गोविल, काजल अग्रवाल और रकुलप्रीत सिंह जैसे कलाकार नजर आएंगे।



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *