Punjab Police Clarifies Jantar Mantar Protest Viral Video Statement

Punjab Police Clarifies Jantar Mantar Protest Viral Video Statement

भाजपा के वीडियो में अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के बयान को दिखाया गया है।

पंजाब पुलिस ने जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान आतंकी हमले की साजिश रचने वालों की गिरफ्तारी को लेकर कुछ बातें साफ की हैं। एक बयान जारी कर पुलिस ने बताया है कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वाले प्रदर्शनकारियों का आतंकियों से को

.

पुलिस ने साफ किया कि गिरफ्तार हुए आरोपी उन प्रदर्शनकारियों को ही निशाना बनाना चाहते थे। आरोपियों को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से निर्देश मिले थे। हालांकि, पंजाब पुलिस ने इन 9 आतंकियों को किसी घटना को अंजाम देने से पहले ही दबोच लिया।

इसके साथ ही पुलिस ने भाजपा के सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किए उस वीडियो को भी झूठा बताया, जिसमें यह दावा किया गया है कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के पीछे ISI का हाथ था। पुलिस का कहना है कि अमृतसर के कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया है।

पंजाब पुलिस ने भाजपा के सोशल मीडिया हैंडल का लिंक भी जारी किया है, जिसमें इस दावे के साथ वीडियो पोस्ट किया गया है।

भाजपा के सोशल मीडिया हैंडल से यह पोस्ट शेयर की गई

Punjab Police Clarifies Jantar Mantar Protest Viral Video Statement

भाजपा ने यह वीडियो पोस्ट किया…

पंजाब पुलिस ने ये बातें बताईं…

  • प्रेस कॉन्फ्रेंस के बयानों को तोड़ा-मरोड़ा गया: पुलिस प्रवक्ता ने बताया- कुछ सोशल मीडिया हैंडल्स से कुछ ऐसे यूआरएल अपलोड किए गए हैं, जिनमें अमृतसर के पुलिस कमिश्नर की ओर से 4 अगस्त, 2026 को की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिए बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है। ताकि नई दिल्ली के जंतर-मंतर स्थल पर हुए प्रदर्शनों को पाकिस्तानी ISI समर्थित आतंकवादी मॉड्यूल्स से जोड़कर दिखाया जा सके। उस प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस कमिश्नर ने पंजाब पुलिस की ओर से आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने संबंधी तथ्यों के बारे में जानकारी दी गई थी।
  • आरोपियों ने प्रदर्शनकारियों को निशाना बनाने की योजना बनाई थी: पंजाब पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि अमृतसर के पुलिस कमिश्नर की 4 अगस्त, 2026 को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा गया था कि गिरफ्तार किए गए कुछ व्यक्तियों ने जंतर-मंतर पर जाकर रेकी की और पेट्रोल बमों से प्रदर्शनकारियों को निशाना बनाने की योजना बनाई थी। ऐसा कोई बयान नहीं दिया गया था, जिससे प्रतीत हो कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों ने विरोध प्रदर्शनों में हिस्सा लिया या जंतर-मंतर प्रदर्शनकारियों का मॉड्यूल से कोई संबंध है।
  • वीडिोय में झूठ फैालाया जा रहा: प्रवक्ता ने बताया कि बदले गए बैकग्राउंड विज़ुअल, वीडियो की चयनात्मक एडिटिंग और साथ दिए गए कैप्शन गलत हैं और ये गुमराह करने वाला प्रभाव देते हैं कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति जंतर-मंतर विरोध प्रदर्शनों से संबंधित थे। हालांकि, प्रेस कॉन्फ्रेंस की ऑडियो और तथ्यों को बदला या मॉर्फ नहीं किया गया है, लेकिन पोस्ट में दिखाया गया सिलेक्टेड स्टेटमेंट और साथ दिए गए कैप्शन व वीडियो प्रेस कॉन्फ्रेंस को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित नहीं करते।
  • हम कानूनी कार्रवाई कर रहे: प्रवक्ता ने कहा- ये ऐसी कोशिशें प्रतीत होती हैं कि 4 अगस्त, 2026 को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस कमिश्नर की ओर से दिया गया बयान लोगों तक गलत एवं गुमराह करने वाले ढंग से पहुंचे। इस मामले में सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰

यह खबर भी पढ़ें…

CJP प्रोटेस्ट में ब्लास्ट की साजिश रच रही थी ISI:जंतर-मंतर पर पेट्रोल बम लेकर आए थे, पंजाब पुलिस ने 9 आरोपी पकड़े

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक के खिलाफ चल रहे धरने के दौरान आतंकी हमले की साजिश रची थी। पंजाब पुलिस ने साजिश में शामिल चार नाबालिगों समेत कुल नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पढ़ें पूरी खबर…

Source link
#Punjab #Police #Clarifies #Jantar #Mantar #Protest #Viral #Video #Statement

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *