रणबीर कपूर की रामायण का ट्रेलर सैन डिएगो कॉमिक-कॉन इंटरनेशनल (SDCC) में दिखाया गया। कॉमिक कॉन में रामायण का ट्रेलर देखने पहुंचे एक शख्स ने बताया कि रामायण का ट्रेलर बहुत ही ज्यादा शानदार है।
रणबीर कपूर की रामायण का ट्रेलर (Ramayana Trailer) आज दुनियाभर में रिलीज किया जाना था। हालांकि, मेकर्स ने बताया कि ट्रेलर लॉन्च को पोस्टपोन कर दिया गया है। इस बीच सैन डिएगो कॉमिक-कॉन इंटरनेशनल में इसका ट्रेलर दिखाया दिया गया है। कॉमिक कॉन में ट्रेलर देखने एक शख्स ने ट्रेलर की जमकर तारीफ की।
कॉमिक कॉन में दिखाया गया रामायण का ट्रेलर
@M4MOIVES नाम के पेज पर एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में शख्स बता रहा है कि उसने रामायण का ट्रेलर देख लिया है और अब वो फिल्म देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।
कॉमिक कॉन में दी गईं रामायण मर्चेंडाइज की टी-शर्ट
शख्स ने कहा- मैं फिल्म का इंतजार कर रहा हूं। फिल्म दो पार्ट में आएगी। उन्होंने डेट नहीं बताई, पर कहा है कि एक पार्ट इस साल रिलीज हो जाएगा। अगला पार्ट साल 2027 में आएगा। शख्स ने बताया कि उसे रामायण की मर्चेंडाइज टी-शर्ट मिली है।
इंटरनेशनली छाया रामायण का ट्रेलर
शख्स ने बताया कि वो ट्रेलर रिकॉर्ड नहीं कर पाए, लेकिन उन्होंने दो बार ट्रेलर देखा है। शख्स ने बताया कि ट्रेलर में एक उड़ता हुआ हाथा था जिसके पंख लगे थे। शख्स ने कॉस्ट्यूम्स की तारीफ की। उन्होंने बताया कि ट्रेलर में वीएफएक्स होश उड़ाने वाले हैं। उन्होंने बताया कि ट्रेलर रिलीज के दौरान पैनल में फिल्म के प्रोड्यूसर (नमित मल्होत्रा), डायरेक्टर (नितेश तिवारी), राम (रणबीर कपूर) और रावण (यश) थे। शख्स ने कहा कि ट्रेलर रिकॉर्ड करना सख्त मना था, लेकिन ट्रेलर बहुत ही शानदार था।
ट्रेलर भारत में रिलीज नहीं होने से फैंस निराश
बता दें, आज ट्रेलर रिलीज नहीं होने से फैंस काफी निराश हैं। SoCalShaolin यूट्यूब चैनल पर कॉमिकॉन में रामायण के पैनल से बातचीत का वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो के नीचे फैंस ने ट्रेलर न रिलीज होने पर निराशा जताई है। एक यूजर ने लिखा- प्लीज लीक कर दो ट्रेलर। अब इंतजार नहीं हो रहा है। एक दूसरे यूजर ने लिखा- भाई कब तक इंतजार करना पड़ेगा ट्रेलर के लिए। एक ने कहा कि यश को रावण के रूप में बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार नहीं हो पा रहा है।
रामायण फिल्म के बारे में
रणबीर कपूर की फिल्म रामायण इस साल की सबसे बड़ी फिल्म मानी जा रही है। फिल्म में भारतीय सिनेमा के बड़े-बड़े चेहरे नजर आनेवाले हैं। फिल्म में सनी देओल (हनुमान), रकुलप्रीत (मंदोदरी), रवि दुबे (लक्ष्मण), अरुण गोविल (राजा दशरथ), रणबीर कपूर (राम), साई पल्लवी (सीता) और यश (रावण) जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म का पहला पार्ट इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज किया जाएगा।



