Ritika Chauhan Exposes Uk Rider04: यूट्यूबर अनुराग डोभाल और रितिका चौहान की शादी काफी विवादों में आ गई है। जहां हाल ही में अनुराग ने अपने व्लॉग में रितिका पर कई हैरान करने वाले आरोप लगाए थे तो वहीं अब खुद रितिका ने पहली बार इन सब पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और अनुराग को अपनी तरफ से पूरी तरह से एक्सपोज करने की कोशिश की है।

अनुराग डोभाल के आरोपों का जवाब देते हुए रितिका ने अपना वीडियो अप्लोड किया है। इस वीडियो में रितिका कई हैरान करने वाले खुलासे करती दिखाई दे रही हैं। चंडीगढ़ जाने के बारे में साफ कहा, ‘जब मैं चंडीगढ़ गई थी, तब तुम ‘रंगरेजा’ की शूटिंग कर रहे थे। क्या तुम्हें पता नहीं था कि मैं अभिषेक के फ्लैट पर जा रही हूं? तुम्हें पहले से पता था कि अभिषेक मेरा कितना अच्छा दोस्त है। तुम उससे मिल भी चुके हो।’
रितिका ने अपने अफेयर की बातों को भी खारिज कर दिया, और अनुराग पर अपने हिसाब से कहानी को तोड़ने-मरोड़ने का आरोप लगाते हुए कहा, ‘तुम इसे अफेयर की तरह दिखाना चाह रहे हो। अगर सच में अफेयर होता, तो क्या मैं तुम्हारी सिक्योरिटी के साथ वहां जाती? अगर मैं गलत होती, तो क्या मैं अपने दो भाइयों के साथ जाती? खुद को सही साबित करने के लिए तुम किस हद तक जा सकते हो? मैंने कभी ऐसा सोचा भी नहीं था।’
रितिका ने आगे कहा, ‘ये तारीखें, फरवरी 2024, जब तुम ‘रंगरेज़ा’ की शूटिंग कर रहे थे और दुबई गए थे, तभी तुमने मेरा पहला अकाउंट बंद करवाया था। मुझे नहीं पता था कि यह तुमने किया है, इसलिए मैं उस अकाउंट को वापस पाने की कोशिश कर रही थी। मेरे पास उस व्यक्ति की रिकॉर्डिंग भी है, जिसने मेरा अकाउंट डीएक्टिवेट किया था। मेरे पास ऐसी चैट्स भी हैं, जिनमें अभिषेक मेरी मां को मेरी रोका सेरेमनी के लिए बधाई दे रहा है, और मेरी शादी के बारे में पूछ रहा है।’
रितिका चौहान ने फिर अभिषेक के साथ अपने रिश्ते पर बात की और अनुराग को संबोधित करते हुए कहा, ‘तुम्हें पता भी है कि मामा का क्या मतलब है? इसका मतलब है परिवार। उसके जन्मदिन की पोस्ट में मैंने साफ तौर पर भाई लिखा था। क्या तुम्हें भाई का मतलब भी पता है? तुम ऐसे इंसान हो, जो एक तरफ किसी को दीदी कहते हो, और दूसरी तरफ उसी इंसान के साथ प्रपोजल वीडियो बनाते हो।’
रितिका ने फिर प्रेग्नेंसी के दौरान अनुराग के रोल पर भी सवाल उठाए और कहा, ‘जब मैं पांच महीने की प्रेग्नेंट थी, तब तुम मुझसे बदला ले रहे थे क्योंकि मैंने केस वापस ले लिया था। उस समय तुमने मेरा दूसरा अकाउंट भी हैक कर लिया था। तुम असल में दुनिया को क्या दिखाना चाहते हो? पहले अपने रिश्तों को तो साफ करो, फिर दूसरों पर आरोप लगाओ।’



