RTI एक्टिविस्ट ने CJP फंड पर उठाए सवाल:अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति की जांच की मांग; चुनाव आयोग-टैक्स अधिकारियों को लेटर लिखा

RTI एक्टिविस्ट ने CJP फंड पर उठाए सवाल:अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति की जांच की मांग; चुनाव आयोग-टैक्स अधिकारियों को लेटर लिखा

RTI एक्टिविस्ट ने CJP फंड पर उठाए सवाल:अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति की जांच की मांग; चुनाव आयोग-टैक्स अधिकारियों को लेटर लिखा


सूरत के RTI एक्टिविस्ट अमित तिवारी ने सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल द्वारा CJP के प्रदर्शनकारियों के लिए घोषित एक करोड़ रुपए के लीगल डिफेंस फंड की जांच कराने की मांग की है। एक्टिविस्ट तिवारी ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके के पिता भगवानराव दीपके की संपत्ति की भी जांच की मांग की है। उन्होंने सवाल उठाया है कि महाराष्ट्र सरकार के एक रिटायर्ड कर्मचारी ने अपने बेटे की विदेश में पढ़ाई का खर्च कैसे उठाया। तिवारी ने इस संबंध में चुनाव आयोग और टैक्स अधिकारियों को लेटर लिखकर मामले की जांच कराने की मांग की है। तिवारी बोले- CJP रजिस्टर्ड संस्था नहीं है तिवारी ने कहा कि CJP रजिस्टर्ड संस्था नहीं है, लेकिन यह राजनीतिक दल के रूप में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि इसे एक करोड़ रुपए का कानूनी बचाव कोष देने का वादा किया गया है, तो चुनाव आयोग को यह सत्यापित करना चाहिए कि क्या CJP रजिस्टर्ड संस्था है। तिवारी ने आगे कहा कि यदि संस्था रजिस्टर्ड नहीं है, तो राजनीतिक दल के नाम पर काम करना और फंड इकट्ठा करना जांच का विषय हो सकता है। उन्होंने केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड से भी संपर्क किया है। उन्होंने पूछा है कि क्या सिबल द्वारा प्रस्तावित योगदान पर जीएसटी लागू होगा। कॉकरोच-पार्टी ने स्टूडेंट्स की लीगल मदद के लिए फंड बनाया कॉकरोच जनता पार्टी ने 27 जुलाई को पेपर लीक आंदोलन के बाद आपराधिक मामलों का सामना कर रहे छात्रों की कानूनी सहायता के लिए लीगल डिफेंस फंड बनाने की घोषणा की थी। सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल ने इस फंड में 1 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया था। उन्होंने देशभर के वकीलों से भी इस कोष में योगदान देने की अपील की थी। CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने कहा था कि केंद्र सरकार के आश्वासन के बावजूद देशभर में छात्रों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज होने की आशंका है। उन्होंने यह भी बताया था कि इस मामले में CJP सुप्रीम कोर्ट के वकीलों के संपर्क में है। उस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कपिल सिब्बल भी मौजूद थे। पूरी खबर पढ़ें… महाराष्ट्र के रहने वाले अभिजीत AAP से जुड़े रहे 30 साल के अभिजीत महाराष्ट्र के संभाजी नगर के रहने वाले डिजिटल मीडिया स्ट्रैटेजिस्ट हैं। अभिजीत ने पुणे से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल, अमेरिका की बॉस्टन यूनिवर्सिटी में पब्लिक रिलेशंस से मास्टर्स की पढ़ाई कर रहे हैं। ———– ये खबर भी पढ़ें… जंतर-मंतर प्रोटेस्ट-PM को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांगी:VIDEO में कहा- मैं 15 साल की, मेरी पहली और आखिरी गलती; दीपके बोले-क्या केस वापस होगा जंतर-मंतर पर PM मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांगने का वीडियो जारी किया है। उसने कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी गलती थी। मैं बहकावे में आ गई थी।’ पूरी खबर पढ़ें…

Source link
#RTI #एकटवसट #न #CJP #फड #पर #उठए #सवलअभजत #दपक #क #पत #क #सपतत #क #जच #क #मग #चनव #आयगटकस #अधकरय #क #लटर #लख

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *