Silver Foil Adulteration:मिठाइयों पर लगा चांदी का वर्क असली है या एल्युमिनियम? ऐसे करें पहचान – Silver Foil Adulteration: Simple Diy Hacks To Test Purity Of Silver Foil Vs Toxic Aluminum On Sweets

Silver Foil Adulteration:मिठाइयों पर लगा चांदी का वर्क असली है या एल्युमिनियम? ऐसे करें पहचान – Silver Foil Adulteration: Simple Diy Hacks To Test Purity Of Silver Foil Vs Toxic Aluminum On Sweets

Silver Foil Purity Test: भारत में त्योहारों, शादियों और खुशी के मौकों पर मिठाइयों का लेन-देन हमारी परंपरा का एक अहम हिस्सा है। काजू कतली, लड्डू और बर्फी जैसी स्वादिष्ट मिठाइयों को खूबसूरत दिखाने के लिए उन पर चांदी का वर्क लगाया जाता है। मगर मुनाफाखोरी के इस दौर में एक आम इंसान अक्सर मिलावट का शिकार हो जाता है। अक्सर ऐसे मामले देखने को मिलते हैं जिसमें दुकानदार चांदी के वर्क की जगह एल्युमिनियम का वर्क या चांदी-एल्युमिनियम का वर्क मिठाइयों पर चिपका देते हैं। ऐसा करने के पीछे का मूल कारण ये है कि एल्युमिनियम का वर्क काफी सस्ता मिलता है।

एल्युमिनियम का वर्क खाद्य उपयोग के लिए सुरक्षित नहीं माना जाता और लंबे समय तक या बार-बार इसके सेवन से स्वास्थ्य संबंधी जोखिम हो सकते हैं। इसलिए आइए इस लेख में समझते हैं कि आप घर पर ही कुछ आसान तरीकों से असली चांदी और एल्युमिनियम की पहचान कैसे कर सकते हैं।

Silver Foil Adulteration: Simple DIY Hacks to Test Purity of Silver Foil vs Toxic Aluminum on Sweets

असली और नकली वर्क की पहचान कैसे करें?
– फोटो : Adobe stock

असली और नकली वर्क की पहचान कैसे करें?

  • असली चांदी का वर्क बेहद पतला और नाजुक होता है। 
  • इसे छूने पर यह आसानी से टूट सकता है, जबकि एल्युमिनियम का वर्क अपेक्षाकृत थोड़ा मजबूत महसूस होता है। 
  • हालांकि, केवल हाथ से छूकर दोनों में पूरी तरह अंतर करना काफी कठिन है जिसे अनुभवी व्यक्ति ही अंतर बता पाएगा।

Silver Foil Adulteration: Simple DIY Hacks to Test Purity of Silver Foil vs Toxic Aluminum on Sweets

मुंह में रखकर या छूकर महसूस करने का तरीका
– फोटो : instagram

मुंह में रखकर या छूकर महसूस करने का तरीका

  • असली चांदी का वर्क छूने पर बहुत ही मखमली और हल्का महसूस होता है, और यह मुंह में जाते ही तुरंत पिघल जाता है। 
  • वहीं दूसरी तरफ, एल्युमिनियम का वर्क छूने पर थोड़ा कड़ा लगता है। 
  • अगर आप इसे मुंह में रखेंगे, तो यह च्युइंग गम या प्लास्टिक की तरह खिंचेगा और आसानी से गले के नीचे नहीं उतरेगा, जो इसकी शुद्धता पर बड़ा सवाल है।

Silver Foil Adulteration: Simple DIY Hacks to Test Purity of Silver Foil vs Toxic Aluminum on Sweets

घर पर आग या एसिड से जांच न करें
– फोटो : Adobe stock

घर पर आग या एसिड से जांच न करें

  • सोशल मीडिया पर आग या एसिड से चांदी की जांच करने के कई तरीके बताए जाते हैं, लेकिन ये न तो पूरी तरह भरोसेमंद हैं और न ही सुरक्षित।
  • खासकर हाइड्रोक्लोरिक एसिड जैसे रसायनों का इस्तेमाल बिना प्रशिक्षण के करना खतरनाक हो सकता है।

Silver Foil Adulteration: Simple DIY Hacks to Test Purity of Silver Foil vs Toxic Aluminum on Sweets

सुरक्षित खरीदारी ही सबसे अच्छा उपाय
– फोटो : Adobe stock

सुरक्षित खरीदारी ही सबसे अच्छा उपाय

  • ठोस अंतर समझने के लिए चांदी के वर्क की शुद्धता की सबसे विश्वसनीय जांच प्रयोगशाला में ही संभव है। 
  • इसलिए मिठाइयां हमेशा भरोसेमंद दुकानों से खरीदें और देखें कि दुकान FSSAI के नियमों का पालन करती है। 
  • पैक्ड मिठाई खरीदते समय लेबल और FSSAI लाइसेंस नंबर भी जांच लें।

Source link
#Silver #Foil #Adulterationमठइय #पर #लग #चद #क #वरक #असल #ह #य #एलयमनयम #ऐस #कर #पहचन #Silver #Foil #Adulteration #Simple #Diy #Hacks #Test #Purity #Silver #Foil #Toxic #Aluminum #Sweets

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *