Sonu Nigam Video: सिंगर सोनू निगम ने सोशल मीडिया पर एक अप्डेट दिया है। सोनू निगम ने ऑप्रेशन थिएटर से अपना वीडियो शेयर किया है और इस वीडियो में वो अपनी सर्जरी कराते दिखाई दे रहे हैं। दिलचस्प बात ये है कि सर्जरी में हैवी पेन के दौरान के दौरान भी सोनू निगम अपने पैशन को जीते दिखाई दे रहे हैं।

सोनू निगम की सर्जरी
सर्जरी के दौरान दर्द से कांपती हुई आवाज में सोनू निगम ‘ना जाने तुम कब आओगे…’ गाना गा रहे हैं। इस दौरान डॉक्टर्स अपना काम कर रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए सोनू निगम ने लिखा, “मेरी सर्जरी के दौरान प्यारे @drnileshsatbhai और उनकी प्यारी टीम के लिए एक अचानक किया गया परफ़ॉर्मेंस। दर्द के बीच गाना… संगीत की खुशी!”
फैंस कर रहे सोनू निगम के ठीक होने की दुआएं
सोनू निगम को जहां देश दुनिया में एक से बड़े एक मंच पर गाना गाते आपने देखा होगा लेकिन आप्रेशन थिएटर में इस तरह अपनी रुहानी आवाज से दर्द को कम कर देने वाली परफॉर्मेंस पहली बार ही देखने को मिल रही है। सोनू निगम की सर्जरी किस कारण हो रही है इस बात की जानकारी अभी सामने नहीं आई है लेकिन कमेंट सेक्शन में तमाम सेलेब्स और फैंस उनके लिए दुआएं कर रहे हैं और जल्द ठीक होने की प्रार्थनाएं भेज रहे हैं।
जून में सोनू निगम को आई थी गंभीर चोट
जानकारी के लिए आपको बता दें कि जून में सोनू निगम ने अपने एक दर्द के बारे में बताया था। उन्होंने बताया कि वो पिछले 20 दिनों से बहुत ही खराब हालत में थे। उनका मानना है कि शायद किसी गलत व्यायाम की वजह से या किसी एक ही पोजिशन में लंबा सोने की वजह से उनकी नस (नर्व) पर असर पड़ा। इसका नतीजा ये हुआ कि वो इतने तेज दर्द में थे कि सिर तक हिलाना मुश्किल हो गया. उन्हें हर छोटी मूवमेंट में लगातार दर्द रहता था।

