Sunita Ahuja reacts on govinda and komal viral video this is not govinda standard

Sunita Ahuja reacts on govinda and komal viral video this is not govinda standard


Sunita Ahuja On Govinda And Komal Video: सुपरस्टार गोविंदा को हाल ही में न्यू कमर एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। वीडियो ने सोशल मीडिया पर काफी तूल पकड़ी। इसके साथ ही ये वीडियो गॉसिप का सेंटर भी बना रहा। वहीं अब गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Sunita Ahuja reacts on govinda and komal viral video this is not govinda standard

हर बार की तरह इस बार भी सुनीता आहूजा ने गोविंदा के एक्सट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर बेबाक प्रतिक्रिया दी है। वायरल वीडियो में पैपराजी सुनीता से पूछते हैं कि गोविंदा एयरपोर्ट पर एक अभिनेत्री के साथ नजर आए। इस पर सुनीता कहती हैं, ‘विनाश काले विपरीत बुद्धि। उसकी बुद्धि भष्ट्र हो गई है, इसलिए यह सब करता है वो।’

आगे पैपराजी वायरल वीडियो में सुनीता से कहता है, ‘लोग सोशल मीडिया पर कमेंट कर रहे हैं कि हीरो नंबर वन धोखेबाज नंबर वन बन गया है।’ इस पर सुनीता कहती हैं, ‘जब मैं कुछ ऐसा बोलती हूं तो लोग मुझे ट्रोल करते हैं। अब मैं गोविंदा के फैंस से बोलती हूं कि आप लोग इस बात का जवाब दो।’

सुनीता आहूजा ने कहा, “कुछ करना भी था तो स्टैंडर्ड से करता। ये क्या घटिया सा स्टंट कर रहा है समझ नहीं आता है। पहले करता था तो कोई स्टैंडर्ड तो था ये तो कोई स्टैंडर्ड ही नहीं है। ये गोविंदा का स्टैंडर्ड नहीं है। और मुझे इसमें अब कोई इंट्रेस्ट भी नहीं हैं।”

जानकारी के लिए आपको बता दें कि गोविंदा इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘रूपा’ का प्रमोशन कर रहे हैं। इस फिल्म में कोमल रानी स्वर्णकार लीड रोल में हैं। इस प्रोजेक्ट के साथ गोविंदा कई साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं।



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *