खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Symptoms Of Depression: रोजमर्रा की भागदौड़ में थकान, चिड़चिड़ापन या नींद में बदलाव को अक्सर हम सामान्य मानकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन अगर इसके साथ कुछ अन्य परेशानियां भी बनी रहें तो इन्हें सिर्फ थकान समझना सही नहीं है।
अगर ये बदलाव लगातार कई दिनों या हफ्तों तक बने रहें और आपकी रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित करने लगें, तो इन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय पर लक्षणों को पहचानना और विशेषज्ञ से सलाह लेना बेहद जरूरी है। आइए आपको डिप्रेशन के 5 शुरुआती लक्षण दिखाते हैं।

2 of 6
डिप्रेशन के 5 लक्षण
– फोटो : Freepik.com
डिप्रेशन के 5 प्रमुख लक्षण
1. लगातार उदासी और निराशा महसूस होना
डिप्रेशन में व्यक्ति लंबे समय तक उदास, खाली या निराश महसूस कर सकता है। कई बार इसके पीछे कोई स्पष्ट कारण भी नजर नहीं आता। छोटी-छोटी बातों में खुशी महसूस न होना और भविष्य को लेकर नकारात्मक विचार बढ़ना भी इसका हिस्सा हो सकता है। अगर उदासी लगातार बनी रहे और रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित होने लगे, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

3 of 6
डिप्रेशन के 5 लक्षण
– फोटो : adobe stock
2. पसंदीदा कामों में रुचि खत्म होना
डिप्रेशन का एक अहम संकेत यह है कि व्यक्ति उन कामों में भी दिलचस्पी खोने लगता है, जिन्हें वह पहले खुशी से करता था। दोस्तों से मिलना, घूमना, फिल्म देखना, खेलना या अपने पसंदीदा शौक में समय बिताना बोझ जैसा लग सकता है। धीरे-धीरे व्यक्ति सामाजिक गतिविधियों से भी दूरी बनाने लगता है।

4 of 6
डिप्रेशन के 5 लक्षण
– फोटो : Freepik
3. हर समय थकान और ऊर्जा की कमी
पर्याप्त नींद या आराम के बावजूद लगातार थकान महसूस होना भी डिप्रेशन का संकेत हो सकता है। व्यक्ति को सामान्य काम करने में भी काफी मेहनत महसूस हो सकती है। सुबह उठना, ऑफिस जाना, पढ़ाई करना या घर के जरूरी काम करना मुश्किल लग सकता है। यही कारण है कि कई लोग डिप्रेशन के शुरुआती लक्षणों को सामान्य थकान समझ लेते हैं।

5 of 6
डिप्रेशन के 5 लक्षण
– फोटो : Freepik.com
4. नींद और भूख में बदलाव
डिप्रेशन का असर व्यक्ति की नींद और खाने की आदतों पर भी पड़ सकता है। कुछ लोगों को रात में नींद नहीं आती या बार-बार नींद टूटती है, जबकि कुछ लोग सामान्य से ज्यादा सोने लगते हैं। इसी तरह किसी की भूख काफी कम हो सकती है तो कोई ज्यादा खाने लगता है। इसके कारण वजन में भी अचानक बदलाव देखने को मिल सकता है।
Source link
#Symptoms #Depressionथकन #समझकर #नजरअदज #न #कर #य #ह #सकत #ह #डपरशन #क #सकत #Early #Symptoms #Depression #Adult #Hindi #Disprj


