Tamannaah Bhatia संग दिखीं K-Pop Star Lisa, फैंस बोले- 'क्या कोई New Project साथ आने वाला है?'

Tamannaah Bhatia संग दिखीं K-Pop Star Lisa, फैंस बोले- 'क्या कोई New Project साथ आने वाला है?'


हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने  ‘ब्लैकपिंक’ की सिंगर लीजा के साथ पोज देती नजर आई हैं। सोशल मीडिया पर इस समय उनका वीडियो लीजा के साथ काफी वायरल हो रहा है। तमन्ना में शानदार एक्टिंग और डांस के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस बैंकॉक के एक इवेंट में पहुंचीं और वहां पर मशहूर  ‘ब्लैकपिंक’ की सिंगर के साथ नजर आईं है। 
इस दौरान सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस बीच, फैंस भी वीडियो पर रिएक्शन दे रहे हैं। 
क्या है वायरल वीडियो में?
सोशल मीडिया पर यह वीडियो आग की तरह फैल रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि तमन्ना भाटिया सिंगर लीजा के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने हाई स्लिट ब्लैक गाउन पहना हुआ है। दूसरी तरफ सिंगर लीजा ने सुंदर वाइट ड्रेस पहनी है। दोनों पोज देते काफी खुश नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं, लीजा ने तमन्ना के साथ बातचीत के दौरान हाथ जोड़कर नमस्ते किया।
यूजर्स ने पोस्ट पर किए कमेंट्स
वीडियो वारयल होते ही फैंस ने जमकर कमेंट किया। एक यूजर ने तो यह तक कह दिया है कि मन्ना और लीजा एक साथ कुछ नया कर सकती हैं। ऐसे में यूजर ने लिखा’कुछ खास पक रहा है।’ एक और यूजर ने लिखा ‘लीजा भारतीय लड़की की तरह लग रही हैं।’ ‘एक अन्य यूजर ने लिखा ‘लीजा ग्लोबल आइकन हैं। इसके बाद भी वह काफी विनम्र हैं। उन्होंने तमन्ना को नमस्ते किया है। ‘ एक यूजर ने लिखा कि तमन्ना भाटिया लीजा से ज्यादा अच्छी लग रही है।’
कौन हैं लीजा?
लीजा दुनियाभर में मशहूर के-पॉप ग्रुप ‘ब्लैकपिंक’ की सिंगर, रैपर और डांसर हैं। बता दें कि, यह साउथ कोरियाई म्यूजिक ग्रुप है। सिंगर अपने शानदार फैशन सेंस के लिए जानी जाती है। उन्होंने सोलो आर्टिस्ट के तौर पर भी ‘रॉकस्टार’ जैसे हिट गाने दिए हैं।
तमन्ना भाटिया की अपकमिंग फिल्में
इस दौरान तमन्ना भाटिया कई प्रोजेक्ट में बिजी है। उनके पास ‘विवान- फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ है। वह तमिल फिल्म ‘पुरुषान’ का हिस्सा होंगी। इसके अलावा, वह ‘वी शांताराम’ में भी नजर आएंगी।



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *