Top News:नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कमर कसी; यूक्रेन-ईरान के बीच तनाव; 17 राज्यों में बारिश के आसार – Top Headlines Big News Today Anahat India Squash Education Weather Glasgow Cwg West Asia Trade Sports Politics

Top News:नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कमर कसी; यूक्रेन-ईरान के बीच तनाव; 17 राज्यों में बारिश के आसार – Top Headlines Big News Today Anahat India Squash Education Weather Glasgow Cwg West Asia Trade Sports Politics

देश-दुनिया के अहम समाचारों में आज अधिकांश हेडलाइंस छात्र आंदोलन के कारण शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से जुड़ी हैं। इसके अलावा आज कारगिल विजय दिवस पर कृतज्ञ भारत बलिदानी सपूतों को नमन कर रहा है। मानसून की सक्रियता के कारण देशभर में मौसम का मिजाज बदलने के अनुमान की खबर भी चर्चा में है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक महीने से अधिक समय से चल रहा छात्र आंदोलन समाप्त हो गया है। जंतर मंतर पर जारी धरना प्रदर्शन भी खत्म हो चुका है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के त्यागपत्र के बाद नए शिक्षा मंत्री बने प्रह्लाद जोशी ने कमर कस ली है। उन्होंने पदभार सौंपे जाने पर पीएम मोदी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि सुधारों के प्रयास जारी रहे हैं। इसके अलावा यूक्रेन और ईरान के बीच तनाव बढ़ने की घटना सुर्खियों में है। खेल जगत में 18 वर्षीय भारतीय किशोरी के विश्व चैंपियन बनने की खबर भी चर्चा में है। अनाहत सिंह ने पहली बार भारत को खिताब दिलाया है। स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में चल रहा कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 भी लगातार चर्चा में है। आज चौथे दिन भारोत्तोलन में मीरा बाई चानू समेत अन्य खेलों में कई खिलाड़ी पदक के लिए अपनी किस्मत आजमाएंगे। कारोबार जगत की खबरों में सरकार के पास भेजा गया जंक फूड पर हेल्थ टैक्स लगाने का प्रस्ताव चर्चा में है। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें बिहार चुनाव, देश-दुनिया, खेल, शिक्षा, मनोरंजन, व्यापार, राजनीति और अपराध जगत से जुड़ी अहम खबरें…


Source link
#Top #Newsनए #शकष #मतर #परहलद #जश #न #कमर #कस #यकरनईरन #क #बच #तनव #रजय #म #बरश #क #आसर #Top #Headlines #Big #News #Today #Anahat #India #Squash #Education #Weather #Glasgow #Cwg #West #Asia #Trade #Sports #Politics

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *