सेल्फ हेल्प किताबों से:हमें बेहतर काम करने के लिए प्रेरित करता है तनाव

सेल्फ हेल्प किताबों से:हमें बेहतर काम करने के लिए प्रेरित करता है तनाव




किताबों से जानिये, क्यों तनाव को एक चुनौती मानना चाहिए? तनाव मुश्किलों का सामना करना सिखाता है
तनाव हमें मुश्किल हालात का सामना करने की हिम्मत देता है। हम तनाव को एक चुनौती मानें, तो वह हमें बेहतर काम करने के लिए प्रेरित करता है। कठिन समय में खुद से कहें, मैं इससे कुछ नया सीख सकता हूं। यह सोच हर चुनौती का सामना आत्मविश्वास के साथ करने में मदद करती है। (द अपसाइड ऑफ स्ट्रेस -केली मैकगोनिगल) मजबूत व्यक्ति हर स्थिति में धैर्य रखता है
जीवन में हर घटना हमारे नियंत्रण में नहीं होती, लेकिन हमारा व्यवहार हमेशा हमारे हाथ में होता है। छोटी परेशानियों पर अपनी शांति खोने के बजाय सोचें कि क्या यह बात कुछ वर्षों बाद भी उतनी ही महत्वपूर्ण होगी। यदि उत्तर नहीं है, तो उसे आज छोड़ना बेहतर है। मजबूत व्यक्ति धैर्य बनाए रखता है। (द लिटिल बुक ऑफ स्टॉइसिज्म -जोनास साल्ज़गेबर) सबसे बड़ा बदलाव सोच बदलने से ही आता है
हम जैसा सोचते हैं, वैसा महसूस करते हैं। उम्मीदें केवल भविष्य की कल्पना नहीं करतीं, वे हमारे वर्तमान व्यवहार को भी बदल देती हैं। इसलिए अपने मन में ऐसे विचारों को जगह दें जो आपको आगे बढ़ने का साहस दें। सबसे बड़ा बदलाव परिस्थितियों में नहीं, अपनी सोच में परिवर्तन से आता है। (द एक्सपेक्टेशन इफेक्ट -डेविड रॉबसन) हमारे मन के अंदर एक आवाज हमेशा चलती है
हर इंसान के मन में एक आवाज लगातार चलती है। यही आवाज कभी हमारा आत्मविश्वास बढ़ाती है और कभी हमें जरूरत से ज्यादा चिंतित करती है। इसे सही दिशा देना जरूरी है। जब मन नकारात्मक बातें दोहराने लगे, तो खुद से ऐसे बात करें जैसे आप किसी अच्छे मित्र से करते हैं। (चैटर -डेईथन क्रॉस)



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *