अमेरिका के बड़े हिस्से में इस सप्ताह भीषण गर्मी और तेज उमस लोगों की मुश्किलें बढ़ाने वाली है। अमेरिकी राष्ट्रीय मौसम सेवा ने चेतावनी दी है कि स्वतंत्रता दिवस (4 जुलाई) से पहले देश के कई राज्यों में लंबे समय तक गर्मी की लहर चलेगी। अधिक उमस के कारण लोगों को वास्तविक तापमान से भी ज्यादा गर्मी महसूस होगी। मौसम विभाग के अनुसार, लोअर ग्रेट लेक्स, मिड-अटलांटिक, मिसिसिपी और ओहायो नदी घाटी के इलाकों में कई दिनों तक तेज गर्मी बनी रहेगी। इस दौरान कई बड़े शहरों में इस साल का अब तक का सबसे अधिक तापमान दर्ज हो सकता है। इन शहरों में फीफा विश्व कप के मैच भी खेले जाने हैं।
यह भी पढ़ें- सऊदी के रास तनुरा में भीषण हादसा: अरामको का हेलिकॉप्टर क्रैश, सभी 14 यात्रियों की दर्दनाक मौत; जांच शुरू
इन शहरों में सबसे ज्यादा असर
भीषण गर्मी का असर न्यूयॉर्क, फिलाडेल्फिया, वॉशिंगटन, बाल्टीमोर, शिकागो, सेंट लुइस, डेट्रॉइट, डलास, लिटिल रॉक और मेम्फिस जैसे शहरों में देखने को मिलेगा। मौसम विभाग का कहना है कि अगले सप्ताहांत तक ग्रेट प्लेन्स, दक्षिण-पूर्वी और मिड-अटलांटिक क्षेत्रों में भी गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा।

46 डिग्री सेल्सियस जैसा महसूस होगा तापमान
पूर्वानुमान के अनुसार, कई इलाकों में तापमान 90 से 100 डिग्री फॉरेनहाइट (करीब 32 से 38 डिग्री सेल्सियस)के बीच रहेगा। हालांकि अधिक उमस के कारण हीट इंडेक्स 100 से 110 डिग्री फॉरेनहाइट (40 से 43 डिग्री सेल्सियस) तक पहुंच सकता है। कुछ स्थानों पर यह 115 डिग्री फॉरेनहाइट (करीब 46 डिग्री सेल्सियस)जैसा महसूस होगा। रात के समय भी तापमान 21 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। ऐसे में लोगों को रात में भी गर्मी से ज्यादा राहत नहीं मिलेगी।
मौसम विभाग की सलाह
राष्ट्रीय मौसम सेवा ने लोगों से अपील की है कि वे:
- दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें।
- पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें।
- एयर कंडीशनर या ठंडी जगहों पर रहने की कोशिश करें।
- बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों का विशेष ध्यान रखें, क्योंकि उन्हें हीट स्ट्रोक का खतरा अधिक रहता है।
क्या होता है हीट इंडेक्स?
हीट इंडेक्स वह माप है, जिसमें तापमान के साथ हवा में मौजूद नमी (उमस) को भी शामिल किया जाता है। इससे यह पता चलता है कि इंसान को वास्तव में कितनी गर्मी महसूस होगी। अधिक हीट इंडेक्स लंबे समय तक बाहर रहने या भारी शारीरिक मेहनत करने वालों के लिए खतरनाक हो सकता है।
यह भी पढ़ें- France Plane Crash: फ्रांस में बड़ा विमान हादसा, स्काईडाइविंग के लिए जा रहे थे लोग; 11 की मौत
पहले से झुलस रहे हैं कई इलाके
अमेरिका के फीनिक्स, लास वेगास, मध्य टेक्सास और दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्रों में पहले से ही तापमान करीब 100 डिग्री फॉरेनहाइट (लगभग 38 डिग्री सेल्सियस) तक पहुंच चुका है।
Source link
#म #भषण #गरम #क #कहरउमस #और #बढएग #परशन #कई #बड #शहर #म #पर #डगर #क #पर #पहचन #क #आसर #Heat #Wave #High #Humidity #Blast #Week #Weather #Service


