Weather Update | Temperature Drops In Rajasthan & Rain In MP-Chhattisgarh

Weather Update | Temperature Drops In Rajasthan & Rain In MP-Chhattisgarh

  • Hindi News
  • National
  • Weather Update | Temperature Drops In Rajasthan & Rain In MP Chhattisgarh

21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
Weather Update | Temperature Drops In Rajasthan & Rain In MP-Chhattisgarh

मौसम विभाग का कहना है कि देश में अभी भी अर्नब तूफान का असर बना हुआ है। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, हिमालय से लगे पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अगले 2 दिन भारी बारिश की संभावना है।

बिहार, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना अरुणाचल प्रदेश और रायलसीमा में भी आज बारिश का यलो अलर्ट है। हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है।

ऊंचाई वाले इलाकों, खासकर किन्नौर, शिमला और लाहौल-स्पीति जिलों में हल्की बर्फबारी के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं। उत्तराखंड में भी केदारनाथ-बद्रीनाथ धाम में बर्फबारी हुई।

शुक्रवार को राजस्थान में अर्नब तूफान के असर से बारिश हुई और ओले गिरे। इसके चलते कई जिलों में तापमान 5 डिग्री तक घट गया।

अंडमान सागर के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र एक ‘डिप्रेशन’ में बदल सकता है, जिसके कारण 2-3 नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

सैटेलाइट मैप में देखें अंडमान सागर में बन रहे चक्रवात की मौजूदा स्थिति

देशभर के मौसम का हाल…

अगले 2 दिन के मौसम का अपडेट…

1 नवंबर

  • अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, रायलसीमा, केरलम और आंध्र प्रदेश में बारिश का यलो अलर्ट है।

2 नवंबर

  • आंध्र प्रदेश में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। तेज हवाएं भी चलेंगी।
  • ओडिशा, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, पुडुचेरी, रायलसीमा, केरलम और कर्नाटक में यलो अलर्ट है।

मौसम से जुड़ी तस्वीरें…

शुक्रवार को हैदराबाद में भारी बारिश के दौरान, एक राहगीर ने खुद को प्लास्टिक की शीट से ढक लिया।

शुक्रवार को हैदराबाद में भारी बारिश के दौरान, एक राहगीर ने खुद को प्लास्टिक की शीट से ढक लिया।

महाराष्ट्र में भी तूफान के असर से शुक्रवार को ठाणे के वसंत विहार कॉम्प्लेक्स में बारिश हुई।

महाराष्ट्र में भी तूफान के असर से शुक्रवार को ठाणे के वसंत विहार कॉम्प्लेक्स में बारिश हुई।

शुक्रवार को श्रीनगर के चिनार पार्क में पतझड़ के मौसम के दौरान सुनहरे-पीले चिनार के पेड़ों नजारा दिखाई दिया।

शुक्रवार को श्रीनगर के चिनार पार्क में पतझड़ के मौसम के दौरान सुनहरे-पीले चिनार के पेड़ों नजारा दिखाई दिया।

रुद्रप्रयाग में लगातार बर्फबारी के बाद, बर्फ से ढके केदारनाथ धाम परिसर में मौजूद श्रद्धालु।

रुद्रप्रयाग में लगातार बर्फबारी के बाद, बर्फ से ढके केदारनाथ धाम परिसर में मौजूद श्रद्धालु।

मुंबई के वडाला इलाके के पास धुंध से ढका स्काईलाइन का नज़ारा, यहां भी मौसम तेजी से बदल रहा है।

मुंबई के वडाला इलाके के पास धुंध से ढका स्काईलाइन का नज़ारा, यहां भी मौसम तेजी से बदल रहा है।

श्रीकाकुलम में 'अर्नब' के कारण आई अचानक बाढ़ के बाद, ड्रोन से ली गई तस्वीर में नेशनल हाईवे 16 पर पानी भर गया। बाघालाटी बांध से छोड़े गए पानी के कारण बाढ़ आई है।

श्रीकाकुलम में ‘अर्नब’ के कारण आई अचानक बाढ़ के बाद, ड्रोन से ली गई तस्वीर में नेशनल हाईवे 16 पर पानी भर गया। बाघालाटी बांध से छोड़े गए पानी के कारण बाढ़ आई है।

ओडिशा के गंजाम में चक्रवात 'अर्नब' के कारण हुई भारी बारिश के बाद, एक पुल के पास उफान पर बहती नदी।

ओडिशा के गंजाम में चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण हुई भारी बारिश के बाद, एक पुल के पास उफान पर बहती नदी।

ओडिशा के गंजम जिले के भंजनगर में चक्रवात 'अर्नब' के बाद बाढ़ प्रभावित इलाके की तस्वीर।

ओडिशा के गंजम जिले के भंजनगर में चक्रवात ‘अर्नब’ के बाद बाढ़ प्रभावित इलाके की तस्वीर।

गजपति जिले में डिजास्टर रैपिड एक्शन फोर्स (ODRAF) के जवानों ने बचाव और राहत अभियान चलाया।

गजपति जिले में डिजास्टर रैपिड एक्शन फोर्स (ODRAF) के जवानों ने बचाव और राहत अभियान चलाया।

झारखंड के रांची में धुंध भरी सुबह के समय स्कूली छात्र और अन्य लोग साइकिल चलाते हुए नजर आए। यहां भी तापमान में गिरावट आने लगी है।

झारखंड के रांची में धुंध भरी सुबह के समय स्कूली छात्र और अन्य लोग साइकिल चलाते हुए नजर आए। यहां भी तापमान में गिरावट आने लगी है।

देश के प्रमुख शहरों का तापमान…

Source link
#Weather #Update #Temperature #Drops #Rajasthan #Rain #MPChhattisgarh

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *