सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। सात्विक-चिराग को शुरुआती मैच में वॉकओवर मिला था। पांचवीं वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी विश्व चैंपियनशिप में दो कांस्य पदक जीत चुकी है। पहले दौर में बाई मिलने के बाद सात्विक-चिराग को दूसरे दौर में स्कॉटलैंड के एलेक्सजेंडर डुन और एडम प्रिंजल का सामना करना था। हालांकि, स्कॉटलैंड की जोड़ी आखिरी मिनटों में हट गई जिससे सात्विक-चिराग बिना मैच खेले ही राउंड ऑफ 16 में पहुंच गए।
तनीषा-कपिला प्री क्वार्टर फाइनल में
तनीषा क्रास्टो और ध्रुव कपिला की मिश्रित युगल जोड़ी मकाऊ के लियोंग ईओक चोंग और नेग वेंग ची की जोड़ी को 21-11, 21-11 से हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। अन्य भारतीयों में दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू बुधवार को महिला एकल में चुनौती पेश करेंगी। वहीं, आयुष शेट्टी और लक्ष्य सेन भी कोर्ट पर उतरेंगे।
Source link
#World #Championshipबन #मच #खल #ह #पर #कवरटरफइनल #म #पहच #सतवकचरग #दसर #दर #म #भ #मल #वकओवर #Satwiksairaj #Rankireddy #Chirag #Shetty #Advanced #Prequarterfinals #Bwf #World #Championships



