World Updates:ट्रंप को झटका, वोटर जांच के लिए नये आव्रजन डाटाबेस के इस्तेमाल पर लगी रोक – World-news-updates-hindi-bangladesh-gaza-war-israel-pakistan-us-syria-afghanistan Ttp
“_id”:”6a39af43c62e8cb10f040b83″,”slug”:”world-news-updates-hindi-bangladesh-gaza-war-israel-pakistan-us-syria-afghanistan-ttp-2026-06-23″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”World Updates: ट्रंप को झटका, वोटर जांच के लिए नये आव्रजन डाटाबेस के इस्तेमाल पर लगी रोक”,”category”:”title”:”World”,”title_hn”:”दुनिया”,”slug”:”world”
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक संघीय अदालत ने सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की ओर से राज्यों की मतदाता सूचियों की जांच के लिए संशोधित आव्रजन डाटाबेस के इस्तेमाल पर रोक लगा दी। यह फैसला नवंबर में होने वाले मध्यावधि चुनावों से पहले संघीय सरकार की चुनावी प्रक्रिया में भूमिका बढ़ाने के ट्रंप प्रशासन के प्रयासों के लिए झटका माना जा रहा है। पिछले साल ट्रंप के उस कार्यकारी आदेश के बाद, जिसमें राज्य और स्थानीय अधिकारियों को मतदाताओं की आव्रजन स्थिति सत्यापित करने की अनुमति देने की बात कही गई थी, अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (डीएचएस) ने एसएवीई नामक प्रणाली में बदलाव किया था। यह प्रणाली नागरिकता और आव्रजन स्थिति की जांच के लिए उपयोग की जाती है। संशोधन के बाद इसमें बड़े पैमाने पर रिकॉर्ड खोजने की सुविधा जोड़ी गई थी। बाइडेन ने जज स्पार्कल सूकनानन को किया था नियुक्त : जज स्पार्कल सूकनानन को पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन ने नियुक्त किया था। मामला ऐसे समय आया है, जब मध्यावधि चुनावों से पहले रिपब्लिकन पार्टी दोनों सदनों पर नियंत्रण बनाए रखने की कोशिश में है।