World Updates:यूक्रेन मदद में देरी पर ट्रंप सरकार से नाराज सांसद; कोलंबिया में जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष – World Updates Donald Trump News Lawmakers Angered Delays In Ukraine Aid Colombia Conflict Land Dispute
“_id”:”6a10d1b3d0ddace87d042676″,”slug”:”world-updates-donald-trump-news-lawmakers-angered-delays-in-ukraine-aid-colombia-conflict-land-dispute-2026-05-23″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”World Updates: यूक्रेन मदद में देरी पर ट्रंप सरकार से नाराज सांसद; कोलंबिया में जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष”,”category”:”title”:”World”,”title_hn”:”दुनिया”,”slug”:”world”
दुनिया की बड़ी खबरें – फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अमेरिका में डेमोक्रेट और रिपब्लिकन सांसदों के एक समूह ने यूक्रेन और पूर्वी यूरोप के सहयोगी देशों को सुरक्षा सहायता भेजने में हो रही देरी पर ट्रंप प्रशासन को घेरा है। सांसदों ने रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ को पत्र भेजकर 60 करोड़ डॉलर की सहायता राशि जल्द जारी करने की मांग की है। इसमें यूक्रेन के लिए 40 करोड़ डॉलर और एस्टोनिया, लातविया तथा लिथुआनिया के रक्षा कार्यक्रमों के लिए 20 करोड़ डॉलर शामिल हैं। सांसदों ने चेतावनी दी कि और देरी होने पर रूस को रोकने की क्षमता कमजोर हो सकती है। कई रिपब्लिकन सांसद भी ट्रंप प्रशासन की यूक्रेन नीति से नाराज दिखाई दिए। सांसदों ने कहा कि चार साल से रूसी हमलों का सामना कर रहे यूक्रेन को लगातार अमेरिकी समर्थन की जरूरत है।